लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के त्यागपत्र के विरोध में उनका विधानसभा क्षेत्र शिकारीपुरा बंद रहा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 17:26 IST

Open in App

शिकारीपुरा (कर्नाटक) 26 जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के सोमवार को त्यागपत्र देने के कुछ ही घंटे बाद प्रदेश के शिवमोगा जिले के शिकारीपुरा विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थकों ने विरोधस्वरूप बंद का आयोजन किया।

येदियुरप्पा के साथ सहानुभूति प्रकट करते हुये व्यवसायियों ने स्वेच्छा से अपने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को बंद कर लिया और भाजपा समर्थकों ने शहर में धरना दिया और प्रदर्शन किया ।

सड़कों पर सन्नाटा पसरा था, येदियुरप्पा के समर्थक सड़कों पर उतर आये नारोबाजी की, उन्होंने उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिये अपने नेता की तस्वीरें ली हुयी थी ।

कार्यकर्ताओं ने लिंगायत समुदाय के नेता पर कार्यकाल समाप्त हुये बगैर इस्तीफा देने का दबाब बनाने के लिये भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आलोचना की ।

येदियुरप्पा ने सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया । उन्होंने 75 वर्ष की आयु पूरा कर लेने के बावजूद दो साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाने का अवसर देने के लिये भाजपा नेताओं को धन्यवाद दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos