लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश पुलिस ने शख्स को चोरी करते पकड़ा, चोर की आपबीती सुन घर में पहुंचाया राशन

By भाषा | Updated: May 28, 2020 16:07 IST

देश भर में लगे लॉकडाउन लोगों को चोरी करने पर मजबूर कर दिया है। मध्य प्रदेश में एक शख्स ने चोरी करने की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लेकिन पुलिस की आपबीती सुनकर पुलिस ने उसके पर राशन पहुंचाया।

Open in App
ठळक मुद्दे मानव जीवन पर कोविड-19 के प्रभावों की अलग-अलग कहानियों के बीच यहां "चोर-पुलिस" का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी से जूझ रहे 23 वर्षीय वाहन चालक को सूने घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

इंदौर: मानव जीवन पर कोविड-19 के प्रभावों की अलग-अलग कहानियों के बीच यहां "चोर-पुलिस" का अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बेरोजगारी से जूझ रहे 23 वर्षीय वाहन चालक को सूने घर में घुसकर चोरी का प्रयास करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेकिन बाद में उसकी दुखभरी कहानी सुनने के बाद उसके परिवार को राशन पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर कल्पना चौहान ने बृहस्पतिवार को बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र के सूने घर में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ताला तोड़कर घुस गया था, इसकी सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कॉलोनी निवासियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।

उन्होंने बताया कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी, तलाशी के दौरान घर में एक व्यक्ति छिपा मिला जिसकी पहचान रोहित (23) के रूप में हुई। चौहान ने बताया, "पुलिस ने जब आरोपी से पूछा कि उसने चोरी का प्रयास क्यों किया, तो उसने कहा कि लॉकडाउन से पहले वह शहर में चार पहिया वाहन चलाता था। लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद काम-धंधे ठप पड़ जाने के कारण वह पिछले दो महीने से बेरोजगारी से जूझ रहा है।

" उन्होंने बताया, "आरोपी ने हमसे कहा कि उसकी माली हालत काफी खराब है और उसके परिवार को राशन की परेशानी हो रही है। इंदौर नगर निगम की ओर से एकाध बार उसके घर मुफ्त राशन पहुंचाया गया था। लेकिन राशन खत्म होने के बाद उसके परिवार को फिर इसकी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।" सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने रोहित के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 380 (चोरी), 454 (घर में जबरन घुसना) और धारा 511(उम्रकैद या अन्य कारावास से दंडनीय अपराधों को अंजाम देने का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी के बाद उसे बुधवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जिसने उसे 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। बहरहाल, चौहान के मुताबिक पुलिस जब मामले की जांच के दौरान रोहित के घर पहुंची, तो वहां उसकी वृद्ध मां तथा भाई मिला और राशन की किल्लत को लेकर आरोपी की बात सच निकली।

उन्होंने कहा, "हालात जानने के बाद हमने आरोपी के गरीब परिवार के लिये राशन की व्यवस्था मानवता के नाते करायी है।" सब इंस्पेक्टर ने हालांकि कहा, "चोरी एक आपराधिक कृत्य है और हमने अपना फर्ज निभाते हुए आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी भी कदम उठाये हैं। घर में राशन खत्म होने पर वह चोरी का प्रयास करने के बजाय दूसरे लोगों से मदद भी मांग सकता था।"

टॅग्स :इंदौरकोरोना वायरस लॉकडाउनमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील