कोरोना संकट के बीच झारखंड के खान में मिला 250 किलोग्राम सोना, इतने करोड़ हो सकती है कीमत

By प्रिया कुमारी | Published: June 4, 2020 01:33 PM2020-06-04T13:33:48+5:302020-06-04T13:33:48+5:30

झारखंड के भीतरडारी माइन में 250 किलोग्राम का सोना मिला है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना बताई जा रही है।

in Jharkhand during Corona crisis 250 kg gold found in mine may cost so many crores | कोरोना संकट के बीच झारखंड के खान में मिला 250 किलोग्राम सोना, इतने करोड़ हो सकती है कीमत

कोरोना संकट के बीच झारखंड में खान में मिला 250 किलोग्राम का सोना (सांकेतिक-तस्वीर)

Highlightsझारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में 250 किलोग्राम का सोना पाया गया है।इसके बाद अब झारखंड सरकार इस खान की निलामी की तैयारियों मे जुट गई है।

कोरोना संकट के बीच झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में 250 किलोग्राम का सोना पाया गया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार ने सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूकर सिद्दीकी को सोना मिलने की रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट से पता चला है कि भीतरडारी खान में 250 किसो सोने का भंडार है। 

इसके बाद अब झारखंड सरकार इस खान की निलामी की तैयारियों मे जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपये आने की संभावना बताई जा रही है। भीतरडारी खान में सोने के भंडार का पता लगाने का काम पंकज कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहा था। इस भंडार में अलग-अलग सोने की मात्रा का पता चला है। अलग-अलग वेराइटी के सोने अयस्कों से मिलाकर कुल 250 किलो सोना निकलने की बात कही गई है। 

भारतीय भूभर्ग सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि झारखंड राज्य के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य के रूप में विकसीत हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और पारसी में सोने के भंडारों का पता चल चुका है। आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाओं का पता लगाया जा सकता है। झारखंड की धरती इन खनिज सम्पदाओं से भरी है इसके अलावा इस धरती के गर्भ में क्रोमियम, मैंगनीज, चीनी मिट्टी, फायर क्ले, चूना पत्थर, बेराइट, डोलेमाइट, ऐसबेस्टस, यूरेनियम, गंधक, सोना और टंगस्टन भी पाए जाते हैं।

Read in English

Web Title: in Jharkhand during Corona crisis 250 kg gold found in mine may cost so many crores

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे