लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू: पाकिस्तानी साजिश नाकाम, सांबा में ड्रोन से फेंके हथियार बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 14, 2021 17:39 IST

सीमा सुरक्षाबल जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दुश्मन के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए हाई अलर्ट पर है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान खोजी कुत्तों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

पाक सेना ने जम्‍मू के सांबा सेक्‍टर में इंटरनेशनल बार्डर पर ड्रोन की मदद से हथियार और गोला बारूद एक बार फिर भेजा है। ड्रोन का इस्‍तेमाल भारतीय सुरक्षाबल कश्‍मीर में तीन गांवों में आतंकियों की तलाश के लिए भी कर रहे हैं।

सांबा सेक्टर पर पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से फैंके गए हथियार तलाश लिए। ड्रोन द्वारा फैंके गए हथियारों में एक एके 47 राइफल, एक 9 एमएम की पिस्तौल, पिस्तौल की एक मैगजीन व पिस्तौल की 15 गोलियां बरामद की गई। दुश्मन द्वारा इन हथियारों को प्रदेश में सक्रिय आतंकवादियों तक पहुंचाने की योजना थी। 

सीमा सुरक्षा बल के डीआइजी एसपीएस संधु ने बताया कि हथियारों के साथ लकड़ी का एक फ्रेम भी बरामद हुआ जिसकी सहायता से हथियारों को ड्रोन के साथ अटैच किया गया था। इस बीच दक्षिण कश्मीर के तीन गांवों में आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 

फिलहाल अभी भी तलाशी अभियान जारी है। पुलवामा जिले के त्राल तहसील के अंतर्गत आने वाले सतूरा और पानी गांव में सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल व सीआरपीएफ के जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया हुआ है।  पुलवामा के साथ सटे जिला शोपियां के अवनीरा में सेना की राष्ट्रीय राइफल, सीआरपीएफ के जवानों व स्थानीय पुलिस की ओर भी आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर तलाशी अभियान जारी है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू