लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इंदौर में ढील देने के बाद कोरोना संक्रमितों की तादाद 8,000 के पार

By भाषा | Updated: August 6, 2020 14:01 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रशासन द्वारा पाबंदियों में ढील दिये जाने के बाद अलग-अलग गतिविधियां बहाल हो गई हैं। पिछले 24 घंटों में 157 नए मामले मिलने के बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 8,014 पर पहुंच गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन द्वारा पाबंदियों में सिलसिलेवार ढील दिये जाने के बाद अलग-अलग गतिविधियां बहाल हो गई हैं।इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में रोज वृद्धि देखी जा रही है।

इंदौर: देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में प्रशासन द्वारा पाबंदियों में सिलसिलेवार ढील दिये जाने के बाद अलग-अलग गतिविधियां बहाल हो गई हैं। इसके बाद संक्रमण के नए मामलों में रोज वृद्धि देखी जा रही है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 157 नए मामले मिलने के बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 8,014 पर पहुंच गयी है।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गाडरिया ने बताया, ‘‘हमें पिछले 24 घंटों के दौरान 2,060 नमूनों की जांच में कोविड-19 के 157 नए मरीज मिले हैं।’’ गाडरिया ने बताया कि बीते साढ़े चार महीने के दौरान जिले में कुल 325 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं जबकि 5,729 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की संख्या ने 27 जुलाई को 7,000 का आंकड़ा पार किया था यानी महज 10 दिनों के भीतर इसमें करीब 1,000 नये मरीज जुड़ गये हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर बृहस्पतिवार सुबह 4.05 फीसद थी जो 2.07 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले लगभग दोगुनी है।

जिले में यह दर लम्बे समय से राष्ट्रीय औसत के मुकाबले ज्यादा बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन अलग-अलग तबकों की मांगों और जरूरतों को देखते हुए सामाजिक और वाणिज्यिक गतिविधियों में क्रमबद्ध तरीके से छूट दे रहा है। इससे आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है