बिहार में राजद के आठ से ज्यादा विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में किया क्रॉस वोटिंग, गरमाई सियासत

By एस पी सिन्हा | Published: July 22, 2022 04:05 PM2022-07-22T16:05:24+5:302022-07-22T16:08:16+5:30

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का दावा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी राजद के थे। उन्होंने कहा कि बिहार में एक खुशी की बात यह है कि 8 से ज्यादा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का काम किया। 

In Bihar, more than eight RJD MLAs did cross voting in the presidential election says BJP Bihar Chief Dr Sanjay Jaiswal | बिहार में राजद के आठ से ज्यादा विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में किया क्रॉस वोटिंग, गरमाई सियासत

बिहार में राजद के आठ से ज्यादा विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में किया क्रॉस वोटिंग, गरमाई सियासत

Highlightsजायसवाल का दावा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी राजद के थेबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुल मिलाकर 133 वोट मिले, 125 हमारे पास क्षमता थीकहा- विरोधी दल में भी ऐसे कई विधायक हैं जो विरोधी दल के कार्य से बिल्कुल संतुष्ट नहीं

पटना: देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जीत के साथ बिहार में भी क्रॉस वोटिंग की बात सामने आने पर सियासी गलियारे में खलबली मच गई है। विपक्ष के कम से कम आठ विधायकों ने यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल का दावा है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले सभी राजद के थे। उन्होंने कहा कि बिहार में एक खुशी की बात यह है कि 8 से ज्यादा विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने का काम किया। 

उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर 133 वोट मिले, 125 हमारे पास क्षमता थी। 26वां वोट सुभाष सिंह नहीं आ पाए थे। वहीं दो वोट रिजेक्ट हुए हैं। उसके बाद भी हमें 133 वोट मिलना यह बताता है कि हमारे विरोधी दल में भी ऐसे बहुत सारे विधायक हैं जो विरोधी दल के कार्य से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू और एनडीए के साथ जाना पसंद किया है। 

डॉ जायसवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि राजद के उन सभी आठ विधायकों को बहुत-बहुत आभार, जिन्‍होंने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा जी के आह्वान पर अपनी अंतरात्‍मा के कहने पर द्रौपदी मुर्मू जी के पक्ष में वोट किया। उन्होंने कहा कि उनके दल में नेता के प्रति काफी आक्रोश है। वह सबको अपना हरवाहा- चरवाहा समझते हैं। 

डॉ जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को यह बर्दास्त नहीं है कि उनके अलावा यादव समाज का कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अब तक यादव समाज के कितने लोगों को रोजगार दिया? 

Web Title: In Bihar, more than eight RJD MLAs did cross voting in the presidential election says BJP Bihar Chief Dr Sanjay Jaiswal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे