लाइव न्यूज़ :

2014 में शिवसेना को परे रखकर राकांपा के साथ सरकार बनाना चाहती थी भाजपा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 14, 2020 05:57 IST

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भाजपा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.वर्ष 2014 में भाजपा ने राकांपा को गठबंधन करके सरकार बनाने की पेशकश की थी.

मुंबई: राजस्थान में सरकार पर संकट के बीच महाराष्ट्र में राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भाजपा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा ने राकांपा को गठबंधन करके सरकार बनाने की पेशकश की थी. भाजपा शिवसेना का साथ छोड़ना चाहती थी, लेकिन यहां भाजपा का ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं रहा.

पवार ने गठबंधन में मतभेद के सवाल पर कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार 5 वर्ष का अपना कार्यकाल जरूर पूरा करेगी. शिवसेना के मुखपत्र को दिए साक्षात्कार में पवार ने कहा कि राकांपा ने सरकार बनाने के लिए भाजपा से कभी चर्चा नहीं की. शिवसेना को दूर करके हम सरकार बनाएं, ये पेशकश भाजपा की थी, लेकिन अब 'ठाकरे सरकार' पांच साल तक चलेगी.'

सरकारें अस्थिर करना सत्ता का दुरु पयोग है. 'ऑपरेशन लोटस' उसी का हिस्सा है, लेकिन महाराष्ट्र में ये कामयाब नहीं होगा. पवार ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने राकांपा के साथ सरकार बनाने की कोशिश की बात कही थी.

पवार ने कहा कि भाजपा के साथ सरकार बनाने के लिए हमने कभी भी चर्चा नहीं की. ये प्रस्ताव लेकर भाजपा के नेता ही कई बार चर्चा के लिए आए थे, जिसे हर बार ठुकरा दिया गया था. पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन दलों की सरकार है. तीनों में संवाद जारी रहना महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से बातचीत जारी रखी तो कोई भी ऑपरेशन फेल होगा.

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने लोकसभा चुनाव में देश की भावनाओं के अनुरूप मतदान किया, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान मिजाज बदल गया. भले ही भाजपा ने लोकसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वह विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह विफल हुई. यहां तक कि महाराष्ट्र के लोगों ने भी सत्ता परिवर्तन के लिए मतदान किया.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया