आईआईटी बंबई ने ट्विटर का सीईओ बनाए जाने पर अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को बधाई दी

By भाषा | Published: November 30, 2021 01:54 PM2021-11-30T13:54:35+5:302021-11-30T13:54:35+5:30

IIT Bombay congratulates its alumnus Parag Agarwal on being made the CEO of Twitter | आईआईटी बंबई ने ट्विटर का सीईओ बनाए जाने पर अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को बधाई दी

आईआईटी बंबई ने ट्विटर का सीईओ बनाए जाने पर अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को बधाई दी

मुंबई, 30 नवंबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), बंबई ने अपने पूर्व विद्यार्थी पराग अग्रवाल को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के तौर पर पदोन्नत किए जाने पर मंगलवार को बधाई दी।

संस्थान ने ट्वीट किया, “हमारे पूर्व छात्र डॉ पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किए जाने पर बधाई। डॉ अग्रवाल ने 2005 में आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक डिग्री हासिल की थी। उन्होंने 2011 में ट्विटर के लिए काम शुरू किया था और 2017 में वह सीटीओ नियुक्त किए गए थे।”

मुंबई में जन्मे पराग की मां सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत थे और वहां वरिष्ठ पदों पर थे।

पराग (37) ने मुंबई के एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से पढ़ाई की है। वह 2005 में अमेरिका चले गए। 2011 में, वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई करते हुए ट्विटर से जुड़ गए थे।

ट्विटर के निवर्तमान सीईओ डोरसी ने सोमवार को घोषणा की कि अग्रवाल कंपनी के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे। डोरसी ने उस कंपनी में 16 साल बाद सीईओ का पद छोड़ दिया जिसके वह सह-संस्थापक भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: IIT Bombay congratulates its alumnus Parag Agarwal on being made the CEO of Twitter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे