लाइव न्यूज़ :

इस स्कीम में 10 हजार रुपये निवेश कर पा सकते हैं हर महीने 80 हजार रुपये, यहां जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2020 13:26 IST

म्यूचुअल फंड की एसआईपी (SIP) स्कीम में अगर कोई व्यक्ति हर महीने दस हजार रुपये निवेश करते हैं तो उसे सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है। इस हिसाब से अगर वह 15 साल तक लगातार एसआईपी में निवेश करेंगे तो उसकी कुल अमाउंट 95 लाख रुपये होगी।

Open in App

मंहगाई के इस दौर में हर कोई चाहता है कि उसकी कमाई का एक हिस्सा बचत के रूप में सुरक्षित रहे, जिससे उन्हें भविष्य में किसी तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। कमाई के साथ-साथ हमें नियमित रूप से अपनी जरूरतों के लिए पैसे बचा कर रखना चाहिए। इसके लिए आप म्यूचुअल फंड ( Mutual Funds) की एक खास स्कीम का सहारा ले सकते हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्मेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल फंड की एक विशेष स्कीम होती है। इसमें आपको 15 साल तक लगातार एसआईपी के जरिए निवेश करना होगा।

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि म्यूचुअल फंड की एसआईपी (SIP) स्कीम में अगर कोई व्यक्ति हर महीने दस हजार रुपये निवेश करते हैं तो उसे सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है। इस हिसाब से अगर वह 15 साल तक लगातार एसआईपी में निवेश करेंगे तो उसकी कुल अमाउंट 95 लाख रुपये होगी। इसके अलावा आप म्यूचुअल फंड की दूसरी स्कीम सिस्टमेटिक विड्रॉल प्लान (SWP)में भी पैसा निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के हिसाब से आपके खाते में 9 फीसदी रिटर्न के पैसा मिलता है।

सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) पैसों की बचत करने के लिए एक बेहतर स्कीम है। इसमें से आप अपना पैसा सिस्टैमेटिक तरीके से निकाल सकते हैं। एसडब्लयूपी में निवेशक को मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना चार स्तर पर पैसा मिलता है।

SWP में निवेश करने पर कितना लगता है टैक्स

अगर आप एसडब्लयूपी (SWP)में एक साल से कम के लिए निवेश करते हैं तो इसके लिए आपको 15% STCG देना होगा। इसके अलावा एक साल के बाद आपका 15% STCG टैक्स घट जाता है। पैसों की बचत के लिए SWP में निवेश  करना एक बेहतर विकल्प है। साथ ही डेट में 3 साल से कम पर 30 फीसदी STCG लगेगा।  3 साल बाद विड्रॉल पर 20 फीसदी+इंडेक्सेशन बेनेफिट मिलेगा। 

 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस