भारत में कोरोना री-इंफेक्शन के इतने मामले मिले, ICMR ने दी जानकारी

By अनुराग आनंद | Published: October 13, 2020 08:03 PM2020-10-13T20:03:25+5:302020-10-13T20:03:25+5:30

डब्ल्यूएचओ अभी तक यह तय नहीं कर पाया है कि री-इंफेक्शन 100 दिनों के बाद हुआ या 90 दिनों के बाद. उन्होंने कहा कि वे फिलहाल इस अवधि को 100 दिन मान रहे हैं।

ICMR gave information on how many cases of corona re-infection were found in India | भारत में कोरोना री-इंफेक्शन के इतने मामले मिले, ICMR ने दी जानकारी

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsभारत के दैनिक कोविड-19 मामलों में पिछले पांच सप्ताह में गिरावट देखी गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ग्राफ के साथ ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है।कोविड-19 की वैक्सीन पर भी तेजी से काम हो रहा है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में अब तक कोरोना से 71 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि करीब 62 लाख लोग संक्रमण से मुक्त भी हो चुके हैं।

इंडियन टुडे के मुताबिक, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के डायरेक्टर जनरल ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश में अब तक कोरोना री-इंफेक्शन के 3 मामले सामने आए हैं। री-इंफेक्शन के 2 मामले मुंबई, जबकि 1 मामला अहमदाबाद में मिला है।

549 new coronavirus cases in Gujarat in last 24 hrs | english.lokmat.com

तो क्या खत्म होने वाला है कोरोना वायरस?

दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी के खत्म होने का इंतजार सभी को है। इसे जड़ से मिटने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड की वैक्सीन पर भी तेजी से काम हो रहा है। इस बीच भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां कोरोना की चाल धीमी पड़ती दिखाई दे रही है।

China reports 36 new coronavirus cases | english.lokmat.com

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज मंगलवार को कहा कि भारत के दैनिक कोविड-19 मामलों में पिछले पांच सप्ताह में गिरावट देखी गई है। भारत में पिछले 5 हफ्तों में कोविड के औसत दैनिक मामलों में गिरावट का रुझान दिख रहा है। मंत्रालय ने एक ग्राफ के साथ ट्विटर पर यह जानकारी साझा की है। इस ग्राफ में 9 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह से दैनिक औसत आंकड़े दिखाए गए हैं।

Global coronavirus caseload rises by over 276,000 in last 24 hrs | english. lokmat.com

9 सितंबर से नीचे जा रहा है ग्राफ

मंत्रालय के अनुसार, 9 सितंबर और 15 सितंबर के बीच औसत दैनिक मामले 92,830 थे, जो 16 सितंबर और 22 सितंबर के बीच घटकर 90,346 हो गए। 23 सितंबर और 29 सितंबर के बीच 83,232 औसत नए मामलों के साथ गिरावट का रुझान जारी रहा। दो सप्ताह में, औसत घटकर 77,113 और 72,576 हो गया है।

Coronavirus death toll in India surpasses China | english.lokmat.com

मंत्रालय ने सक्रिय मामलों की घटती संख्या की ओर भी इशारा किया। एक महीने के बाद 9 अक्टूबर को सक्रिय मामले 900,000 अंक से कम हो गए और तब से लगातार नीचे ही जा रहे हैं। सोमवार तक कोरोनो वायरस बीमारी के 861,853 सक्रिय मामले थे, जबकि देश में कुल केस 7,120,538 था। देश में संक्रमण के कारण 100,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

लगातार पांचवे दिन कोविड मरीजों की संख्या में गिरावट

देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या नौ लाख से नीचे रही। देश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही। भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आये थे। नवीनतम आँकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69 प्रतिशत है।

2,187 new coronavirus cases in Bihar | english.lokmat.com

कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया। आईसीएमआर के अनुसार, सोमवार को 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जबकि 12 अक्टूबर तक कुल 8,89,45,107 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

Web Title: ICMR gave information on how many cases of corona re-infection were found in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे