भीष्म प्रतिज्ञा: ना सिले कपड़े पहनूंगा, ना पैरों में डालूंगा जूते, हरियाणा कांग्रेस विधायक का कठोर संकल्प; जानें ऐसा क्यों कहा?

By आजाद खान | Published: March 23, 2022 07:10 AM2022-03-23T07:10:10+5:302022-03-23T07:25:51+5:30

इस पर सीएम खट्टर ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी।

I will neither wear stitched clothes nor will I put shoes on my feet Haryana Congress MLA has taken Bhishma Pratigya Know why | भीष्म प्रतिज्ञा: ना सिले कपड़े पहनूंगा, ना पैरों में डालूंगा जूते, हरियाणा कांग्रेस विधायक का कठोर संकल्प; जानें ऐसा क्यों कहा?

फोटो सोर्स: @Pranjal_nbt

Highlightsफरीदाबाद से कांग्रेस विधायक ने विरोध करने का अजब तरीका निकाला है।विधायक ने विधानसभा के अंदर अपने जूते उतारे और ‘धोती’ पहनी ली थी। उन्होंने नगर पालिका में कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

चंडीगढ़: विरोध करने के लिए कांग्रेस नेता ने एक अजब ही तरीका निकाला है। दरअसल, फरीदाबाद से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने शहर की नगर पालिका में 2014 से 2021 तक कथित घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को विधानसभा के अंदर अपने जूते उतार दिए और ‘धोती’ पहनी। 

प्रश्नकाल के दौरान सभी उस वक्त हैरान रह गए जब शर्मा ने अपने जूते उतार दिए और कुछ समय के लिए राज्य विधानसभा से बाहर चले गए। इसके बाद जब वह लौटे तो उन्होंने सफेद रंग की ‘धोती’ और शरीर के ऊपरी हिस्से में सफेद सूती कपड़ा लपेटा हुआ था। 

ऐसा क्या किया कांग्रेस नेता ने

शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान प्रश्न उठाया था जिसमें उन्होंने 2014 से 2021 तक फरीदाबाद नगर निगम में सामने आए ‘घोटालों’ की संख्या बताने की मांग की थी साथ ही उन मामलों की संख्या भी बताने की मांग की थी जिन्हें जांच के लिए सतर्कता विभाग को सौंपा गया। 

राज्य शहरी विकास मंत्री ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

राज्य के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जो कोई भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा, इसके बावजूद शर्मा ने कम से कम एक दोषी अधिकारी को सजा मिलने तक ‘‘सिले हुए कपड़े’’ और जूते नहीं पहनने का प्रण लिया है। 


 
क्या कहा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा और समयबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। हालांकि उन्होंने शर्मा के विरोध के तरीके पर अप्रसन्नता जताई। खट्टर ने बाद में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी पाए गए किसी को भी नहीं बख्शेंगे। 

आपको बता दें कि खट्टर सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ खुला मोर्चा खोला है और वे इस पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है कि राज्य में मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। 

Web Title: I will neither wear stitched clothes nor will I put shoes on my feet Haryana Congress MLA has taken Bhishma Pratigya Know why

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे