लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों-विधायकों की सैलरी में होगी 30 प्रतिशत की कटौती

By सुमित राय | Updated: July 31, 2020 14:26 IST

कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों और विधायकों से अपनी सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा सीएम राहत कोष में देने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार ने मंत्रियों और विधायकों में कटौती करने का फैसला किया है। शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चर्चा करने के बाद यह फैसला किया।30 प्रतिशत सैलरी सीएम राहत कोष में देने के सीएम के फैसले का मंत्रियों ने भी समर्थन किया।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच शिवराज सरकार ने इससे निपटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने मंत्रियों और विधायकों में कटौती करने का फैसला किया है। भोपाल में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के चर्चा करने के बाद यह फैसला किया, जिसको लेकर सभी मंत्रियों ने सहमति जताई।

शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के मंत्रियों से बातचीत में कहा, "यदि आप सभी सहमत हैं, तो हम कोविड-19 से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष को हमारे वेतन का 30 प्रतिशत योगदान देंगे। जब तक कि महामारी नियंत्रण में नहीं आती - जुलाई, अगस्त, सितम्बर या अक्टूबर तक।" 

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी विधायकों से 3 महीने के लिए अपने वेतन का 30 प्रतिशत योगदान करने के लिए सीएम रिलीफ फंड में योगदान करने की अपील की। मैं लोगों से फंड में अपना योगदान देने की भी अपील करता हूं।"

भोपाल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं शिवराज सिंह

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं और भोपाल के चिरायु अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वस्थ हैं। खांसी लगभग समाप्त हो गई है। बुखार भी नहीं आ रहा है। वे अस्पताल से ही आवश्यक कार्य कर रहे हैं। जनता के कार्य अनवरत जारी रहेंगे, कोई काम रुकेगा नहीं। सरकार पूरी सजगता से कार्य कर रही है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 8454 एक्टिव केस मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में अब तक 30968 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 857 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है। राज्य में अब तक 21657 लोग कोविड-19 से अब तक ठीक हो चुके हैं और 8454 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया