हैदराबाद: निलंबित BJP MLA टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज, रामनवमी रैली के दौरान विवादित टिप्पणी का आरोप

By अंजली चौहान | Published: April 1, 2023 03:29 PM2023-04-01T15:29:46+5:302023-04-01T15:45:33+5:30

अफजलगंज पुलिस ने टी राजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और 506 के तहत शिकायत दर्ज की है। 

HyderabadCase filed against suspended BJP MLA T Raja Singh accused of controversial remarks during Ram Navami rally | हैदराबाद: निलंबित BJP MLA टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज, रामनवमी रैली के दौरान विवादित टिप्पणी का आरोप

फाइल फोटो

Highlightsबीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ केस दर्ज हैदराबाद में रामनवमी के दौरान दिया विवादित बयान टी राजा सिंह ने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनने पर दो बच्चों वालों को ही वोट देने का अधिकार होगा

हैदराबाद: तेलंगाना में भारतीय जनता पार्टी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। टी राजा सिंह पर आरोप है कि उन्होंने हैदराबाद में रामनवमी रैली के दौरान विवादित बयान दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला अफजलगंज पुलिस स्टेशन के एसआई जे वीरा बाबू द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि निलंबित बीजेपी विधायक के क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए उन्हें एसए बाजार क्षेत्र में प्रतिनियुक्त किया गया था।

अफजलगंज पुलिस ने टी राजा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए और 506 के तहत शिकायत दर्ज की है। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, राम नवमी की रैली जब शंकर शेर होटल के पास थी, तब कांस्टेबल कीर्ति कुमार ने बीजेपी विधायक के नफरत भरे भाषण को एक वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड किया था, जिसमें राजा सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया था। इस मामले में एसएचओ एम रविंदर रेड्डी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

क्या कहा टी राजा ने?

गौरतलब है कि रात 9 बजे टी राजा सिंह की शोभा यात्रा एसए बाजार पहुंची। इस दौरान राजा सिंह हाथी पर सवार थे और उन्होंने वहीं से अपना भाषण दिया। रामनवमी के दौरान उन्होंने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर भारत हिंदू राष्ट्र बन जाता है तो केवल दो बच्चों की नीति के माता-पिता को ही मतदान का अधिकार होगा। 

उन्होंने कहा, "अगर भारत हिंदू राष्ट्र बनता है, तो 'हम दो, हमारे दो' की नीति को मानने वालों को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।" 

उन्होंने कहा, “हमारे संतों ने यह चित्र बनाना शुरू कर दिया है कि हिंदू राष्ट्र कैसा दिखेगा। इसका संविधान भी तैयार किया जा रहा है। हिंदू राष्ट्र की राजधानी दिल्ली नहीं होगी। संत काशी, मथुरा और अयोध्या में से किसी एक को चुन रहे हैं।" उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र किसानों के लिए कर मुक्त होगा और वहां गोहत्या और धर्मांतरण नहीं होगा।

बता दें कि भाजपा से निलंबित टी राजा अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में आते हैं। वह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं।

इससे पहले भी इसी साल जनवरी महीनें में मुंबई पुलिस ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर नफरत फैलाने वाला भाषण देने के लिए मामला दर्ज किया था। टी राजा सिंह ने 29 जनवरी को मुंबई में आयोजित सकल हिंदू समाज की रैली में हिस्सा लिया था।

Web Title: HyderabadCase filed against suspended BJP MLA T Raja Singh accused of controversial remarks during Ram Navami rally

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे