पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गम्भीर

By भाषा | Published: September 21, 2021 08:34 AM2021-09-21T08:34:43+5:302021-09-21T08:34:43+5:30

Husband threw acid on wife's face, condition critical | पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गम्भीर

पति ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंका, हालत गम्भीर

बोकारो, 20 सितंबर झारखण्ड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है। नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की सुमन देवी संग हुआ था। संजय पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई जिससे आक्रोशित होकर संजय ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Husband threw acid on wife's face, condition critical

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे