लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में बिल पास होने बावजूद यूपी में महिला को मिला तीन तलाक

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 29, 2017 10:44 IST

तीन तलाक देने वालों को तीन वर्ष तक का कारावास और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

Open in App

लोकसभा में गुरुवार को तीन तलाक संबंधी मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक पारित कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला को उसके पति ने तीन तलाक दिया है। वरीशा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि उसके शौहर ने दहेज के लिए उसे ट्रिपल तलाक दे दिया है। वरीशा ने बोला कि उसके पति ने मायके वालों से एक कार और 10 लाख रुपए कैश की मांग की है।

मायके वालों ने जब यह रकम देने से इनकार कर दिया तो वरीशा को उसके शौहर ने तलाक दे दिया। वहीं बुधवार को भी यूपी के रामपुर में ही अजीम नगर थाना क्षेत्र के सैदनगर में तीन तलाक पर इतनी सख्ती के बावजूद भी एक शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे दिया था। शौहर ने बेगम को सिर्फ इसलिए तलाक दिया है क्योंकि उसकी बीवी सुबह देर तक सोती थी। तलाक देने के बाद पति घर में ताला लगाकर फरार हो गया।

लोकसभा में पेश तीन तलाक संबंधी इस बिल के खिलाफ सभी संशोधन खारिज कर दिए गए हैं। बिल में फौरी तौर पर तीन तलाक को दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखते हुए तीन वर्ष तक कारावास और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगर गरीब और त्यक्ता मुस्लिम महिलाओं के पक्ष में खड़ा होना अपराध है तो ये अपराध हम 10 बार करेंगे। हम इसे वोट के तराजू में नहीं तोल रहे हैं और सियासत के चश्मे से नहीं, इंसानियत के चश्मे से देखते हैं। 

टॅग्स :तीन तलाक़तीन तलाकलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेर तक सोई बीवी तो तीन तलाक, जानें ऐसे अजीब 10 ट्रिपल तलाक के मामले

राजनीतिमोदी सरकार के नए बिल को कैबिनेट की मंजूरी, तीन तलाक पर हो सकती है जेल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए