HPBOSE 12th (+2) Result 2018 HP Board: रिजल्ट आउट, लड़कों ने मारी बाजी, ये हैं टॉपर

By पल्लवी कुमारी | Published: April 24, 2018 04:24 PM2018-04-24T16:24:41+5:302018-04-24T16:24:41+5:30

HPBOSE 12th (+2) Result 2018 HP Board: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं  के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं का परीक्षा परिणाम 70.18 फीसदी रहा है। विज्ञान और कला संकाय में जिला हमीरपुर के छात्र प्रदेश भर में अव्वल रहे हैं। रिजल्ट आउट, लड़कों ने मारी बाजी, ये हैं टॉपर। छात्र अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। 

HPBOSE +2 12th Result 2018: Hpboseorg Class 12th +2 result 2018 HP Himachal Board declared, check topper list here | HPBOSE 12th (+2) Result 2018 HP Board: रिजल्ट आउट, लड़कों ने मारी बाजी, ये हैं टॉपर

HPBOSE Results 2018

शिमला, 24 अप्रैल:  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं  के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। 12वीं का परीक्षा परिणाम (HP Board 12th Results 2018) 70.18 फीसदी रहा है। विज्ञान और कला संकाय में जिला हमीरपुर के छात्र प्रदेश भर में अव्वल रहे हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर देख सकते हैं। 

Himachal Pradesh Board class 12th Result 2018 टॉपरों की सूची

- विज्ञान में साहिल कतना और विक्रांत रेवल ने 490 (98%) अंक लेकर पूरे प्रदेश में नंबर वन पर रहे। साहिल कतना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बगवाड़ा, हमीरपुर का छात्र है। वहीं, विक्रांत रेवल वर्धमान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुंघ सुदंरनगर का छात्र है।

- आर्ट्स में अक्षमा ठाकुर ने 479 (95.8%) अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अक्षमा एमसीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर टिहरा, हमीरपुर की छात्रा है।

- कॉमर्स में सैजल अरोड़ा ने 483 (96.6%) अंक लेकर पूरे प्रदेश में नंबर एक पर हैं। सैजल अरोड़ा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सराहां सिरमौर का छात्र है।

12वीं परीक्षा में प्रदेश भर के 98,302 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। यह परीक्षा 6 से 29 मार्च तक आयोजित की गई थी। 

यह भी पढ़ें- PSEB Punjab Board Results 2018: 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

ऐसे चेक करें HPBOSE 12th / +2 Results 2018 

1. छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर क्लिक करें।
2. वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपको वहां HPBOSE class 12th Result 2018 का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट HP Board Class 12th Result 2018 / HP +2 Results 2018 आपकी स्क्रीन पर होगा।
5. यहां से आप HPBOSE Class 12th Result 2018 की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

English summary :
Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) has today declared the HPBOSE 12th Results 2018, HP Board Class 12th Result 2018, HP +2 (Plus two) Results 2018. Lakhs of candidates appeared for the HP Board Class 12th examination in 2018. Candidates who was eagerly waiting for their HP 12th Result 2018 can access the HP Board Class 12th / +2 Result on board website hpbose.org and on hpresults.nic.in.
Boys outshine girls in HPBOSE 12th Result 2018. Checkout the HP Board topper list.


Web Title: HPBOSE +2 12th Result 2018: Hpboseorg Class 12th +2 result 2018 HP Himachal Board declared, check topper list here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे