लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव ने क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल किए गए होटलों को 7 दिनों का किराया वापस करने का दिया आदेश, कहा- राज्य जारी करें दिशानिर्देश

By सुमित राय | Updated: May 26, 2020 21:41 IST

होटल इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन अवधि को 14 दिन से घटाकर सात दिन करने पर सात दिन की अग्रिम धनराशि वापस करने से इनकार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहोटलों में क्वारंटाइन किए गए भारतीयों ने 14 दिनों के लिए अग्रिम भुगतान किया था।अब वे 7 दिनों के बाद घर जा सकते हैं, बाकी 7 दिनों की राशि उनको वापस दी जाए।कुछ होटल क्वारंटाइन किए गए भारतीयों के 7 दिनों के पैसे वापस करने से मना कर रहे हैं।

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को उन शिकायतों के बाद हस्तक्षेप किया है कि देश के बाहर से आने वाले लोगों के लिए अस्थायी संगरोध केंद्र के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ होटल सरकार द्वारा इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन अवधि को 14 दिन से घटाकर सात दिन करने पर सात दिन की अग्रिम धनराशि वापस करने से इनकार कर रहे हैं।

केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्य मुख्य सचिवों से कहा कि विदेश से लौटने के बाद होटलों में क्वारंटाइन किए गए भारतीयों ने 14 दिनों के लिए अग्रिम भुगतान किया था। अब वे 7 दिनों के बाद घर जा सकते हैं, बाकी 7 दिनों की राशि उनको वापस दी जाए। कुछ होटल इसके लिए मना कर रहे हैं।

पत्र में आगे कहा गया, 'आपसे अनुरोध है कि संस्थागत क्वारंटाइन के लिए इस्तेमाल किए गए होटलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 14 दिनों के अग्रिम भुगतान किए गए लोगों की शेष राशि बिना किसी देरी के वापस की जाए।'

बता दे कि सरकार ने लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंस भारतीयो को वापस लाने के लिए वंदे भारत अभियान शुरू किया है। विशेष विमानों से सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को भारत वापस लाया जा रहा है। विदेश से वापस लाए गए लोगों को पहले 14 दिन के इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में भेजा जाता था, लेकिन फिलहाल सरकार ने नियम बदल दिया है और अब सिर्फ 7 दिन ही इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहना होगा।

देशभर में 1 लाख 45 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस से अब तक 145380 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 4167 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। हालांकि देशभर में 60490 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में कोरोना के 80722 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब