लाइव न्यूज़ :

इंदौर में नगर निगम की रेहड़ी वालों से गुंडगर्दी, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 23, 2020 17:41 IST

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर भी शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. अधिकांश कोरोना पॉजिटिव मामलों की हिस्ट्री कही न कही सब्जी बेचने वाले या सब्जी मंडी से जुड़ी मिली है.

कोरोना पर नियंत्रण के लिए जिला कलेक्टर का आदेश ठेले-रेहड़ी व्यापारियों पर कहर बरपा रहा है. इस आदेश की आड़ में नगर निगम का अमला गुंडागर्दी पर उतर आया है. इसने लॉकडाउन से परेशान चल रहे लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है. उधर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी इस मामले में निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और सोशल मीडिया पर भी लोग निगम की इस कार्यवाही के जम कर आलोचना कर रहे है. चौतरफा आलोचना से घिरने के बाद निगम प्रशासन ने अधिकारियों को संयम बरतने और मामले की जांच कराने का कह रहा है.

गौरतलब है कि जुलाई में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इसकी वजह प्रशासन सब्जी मंडी और सब्जी वालों का मान रहा है. क्योंकि इस महीने अधिकांश कोरोना पॉजिटिव मामलों की हिस्ट्री कही न कही सब्जी बेचने वाले या सब्जी मंडी से जुड़ी मिली है. इसके बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने एक आदेश निकला था. जिसमें शहर के अन्दर व्यवसायिक क्षेत्रों में सब्जी ठेले वालों पर कार्यवाही करने का निर्देश निगम को दिया था. 

वहीं यह भी सुनिश्चित करने को कहा था कि रहवासी क्षेत्रों में सब्जी ठेले चलायेमान रहे. एक ही स्थान पर खडे हो कर सब्जी बेचते मिलने पर ठेल जब्त कर लिया जाए. इस आदेश के बाद निगम ने दो टीमें बना कर ठेले वालों पर कार्यवाही करने को कहा था. बुधवार से निगम का अमला ठेले वालों पर कहर बना कर टूट पडा. जहाँ भी सब्जी, अंडे, फल के ठेले दिखाई दिए उन पर कार्यवाही शुरु कर दी. इस दौरान तीन जगहों पर निगम की बर्बरता भी देखने को मिली.

इसके वीडियो सोश्ल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है. दूसरी ओर निगम के इस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस और भाजपा के विरोध पर उतर आए है. पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत पहले से ही जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. तो क्षेत्र क्रमांक एक से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला भी निगम के खिलाफ सड़क पर उतर आए है. उन्होंने आन्दोलन करने की चेतवानी प्रशासन को दी है. निगम के अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह ने कहा है कि घटना की जांच के निर्देश दिए है. साथ ही कार्यवाही कर रहे निगम के अमले का बचाव करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने अमले के साथ बदसलूकी की थी.

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील