स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जयंती के मौके पर लोकमत के कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, यहां देखें लाइव

By अंजली चौहान | Published: February 18, 2023 10:55 AM2023-02-18T10:55:32+5:302023-02-18T12:27:01+5:30

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम रेशमीबाग के सुरेश भट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में गृह मंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे।

Home Minister Amit Shah will participate in the Lokmat program on the occasion of the birth anniversary of freedom fighter Jawaharlal Darda | स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जयंती के मौके पर लोकमत के कार्यक्रम में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह, यहां देखें लाइव

फाइल फोटो

Highlights गृह मंत्री अमित शाह लोकमत के कार्यक्रम में शनिवार को हिस्सा लियाकार्यक्रम में अमित शाह क्षेत्रीय भाषा के प्रमुख समाचार पत्र के एक संस्करण को जारी करेंगेकार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी हिस्सा लिया

नागपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को नागपुर में लोकमत मीडिया समूह के कार्यक्रम में शिरकत हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह लोकमत समूह के संस्थापक-संपादक और स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा की जन्म शताब्दी और शहर से मराठी अखबार के संस्करण की स्वर्ण जयंती मानने के लिए आयोजित समारोह में हिस्सा लिया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम रेशमीबाग के सुरेश भट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में गृह मंत्री सभा को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान वह प्रमुख क्षेत्रीय भाषा के समाचार पत्र लोकमत के नागपुर संस्करण का एक विशेष अंक जारी करेंगे। 

साल 1971 में स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) द्वारा लोकमत की स्थापना की गई थी और क्षेत्रीय भाषा में पढ़ा जाने वाला सबसे लोकप्रिय समाचार पत्र के रूप में लोकमत जाना जाता है। मराठी भाषा का नंबर 1 समाचार पत्र लोकमत ही है, जिसके पूरे भारत में करीब 18 मिलियन से ज्यादा पाठक हैं।

वर्तमान समय में यह ई-पेपर के रूप में भी पाठकों के लिए उपलब्ध है। प्राथमिक रूप से मराठी में पब्लिश किए जाने के बाद आज लोकमत हिंदी और अग्रेंजी भाषा में भी उपलब्ध है। इसके हिंदी संस्करण का नाम लोकमत समाचार और अग्रेंजी के लोकमत टाइम्स है। 

Web Title: Home Minister Amit Shah will participate in the Lokmat program on the occasion of the birth anniversary of freedom fighter Jawaharlal Darda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे