लाइव न्यूज़ :

अमित शाह को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी, कोविड-19 के ठीक होने के बाद सांस में तकलीफ के चलते हुए थे भर्ती

By सुमित राय | Updated: August 31, 2020 10:03 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एम्स से छुट्टी मिल गई, जिन्हें सांस लेने में परेशानी के चलते 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह को 18 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था।अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और मेदांता अस्पताल में इलाज कराया था।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से छुट्टी मिल गई है। अमित शाह को 18 अगस्त को सांस लेने में परेशानी के बाद एम्स में एडमिट कराया गया था। बता दें कि अमित शाह 2 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चला था और 14 अगस्त को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

एम्स ने शनिवार को बयान जारी कर अमित शाह के ठीक होने की जानकारी दी थी। बयान में कहा गया था, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था। वह स्वस्थ हो गए हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।"

14 अगस्त को कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद अमित शाह ने ट्वीट कर बताया था कि वह अपने डॉक्टरों की सलाह पर कुछ और दिनों के लिए घर में रहेंगे। लेकिन 18 अगस्त को हल्के बुखार और सांस लेने में शिकायत के बाद अमित शाह को दिल्ली के एम्स में भर्ती हुए थे और करीब 12 दिन तक उनका इलाज चला।

देश में 36 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

बता दें कि कोरोना वयारस का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है और सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक देशभर में 36 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को 24 घंटे में 78512 पॉजिटिव मामले सामने आए और इस दौरान 971 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। देश में अब तक 36 लाख 21 हजार 246 लोग कोविड-19 संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 27 लाख 74 हजार 80 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 64 हजार 469 मरीजों की मौत हो चुकी है।

भारत में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में पिछले 24 घंटे में 64934 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद भारत में कोविड-19 से रिकवरी रेट 76.63 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 76.47 प्रतिशत थी। वहीं देश में कोरोना वायरस से मौत की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 1.78 प्रतिशत हो गई है, जो रविवार को 1.81 प्रतिशत थी। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों के 21.59 प्रतिशत एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :अमित शाहएम्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस