आज ही के दिन बाबा साहब अंबेडकर का हुआ था जन्म, अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली, जानें 14 अप्रैल का इतिहास

By भाषा | Published: April 14, 2019 07:12 AM2019-04-14T07:12:37+5:302019-04-14T11:06:53+5:30

history in 14 april babasaheb ambedkar birthday, know other world historical movement today | आज ही के दिन बाबा साहब अंबेडकर का हुआ था जन्म, अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली, जानें 14 अप्रैल का इतिहास

आज ही के दिन बाबा साहब अंबेडकर का हुआ था जन्म, अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली, जानें 14 अप्रैल का इतिहास

देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम पर कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। यही वह दिन है जब देश के संविधान निर्माता डा. भीम अंबेडकर का जन्म हुआ और आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई थी। लिंकन को उस समय वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में गोली मारी गई , जब वह ' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे। बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला।

लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1865 : अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।
1891 : भारत के संविधान निर्माता बी आर अंबेडकर का जन्म।
1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।
1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।
1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।
1988: सोवियत संघ ने अमरीका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई। 
2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरूआत।
2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।
2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।
2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा। 

English summary :
Ambedkar Jayanti, Today in History on 14th April'2019: Major historical events recorded on April 14. This is the day when the country's constitution writer Bhimrao Ramji Ambedkar, popularly known as Babasaheb Ambedkar, the principal architect of the Constitution of India and a founding father of the Republic of India, was born on 14th April 1891 and today the 16th President of America, Abraham Lincoln, was Assassinated.


Web Title: history in 14 april babasaheb ambedkar birthday, know other world historical movement today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे