लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: लॉकडाउन के बीच हिप-हॉप डूडल लेकर आया गूगल, इसके जरिए बनाइए अपना म्यूजिक

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 7, 2020 10:00 IST

पॉपुलर गूगल डूडल्‍स की कड़ी में आज गूगल ने साल 2017 की लोकप्रिय हिप-हॉप डूडल को फिर से जारी किया है। गूगल ने साल 2017 में यह गेम लगाया था जिसे आज दोबारा डूडल पर लगाया गया है। हिप-हॉप के जन्‍म की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर गूगल ने यह डूडल बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देहिप-हॉप भी हर डांस फॉर्म की तरह एक फेमस स्‍ट्रीट डांस फॉर्म है, जोकि न्‍यूयॉर्क में बेहद प्रचलित है।गूगल ने यह डूडल हिपहॉप के जन्‍म की 44वीं वर्षगांठ के मौके पर बनाया था।

Google Doodle: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण बड़ी तेजी से पूरी दुनिया में अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में गूगल रोजाना यूजर्स को अपने पुराने डूडल्स के जरिए अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दे रहा है। गूगल यूजर्स के लिए रोज अपना पुराना लोकप्रिय डूडल पेश कर रहा है। गूगल ने इसी कड़ी में आज साल 2017 की लोकप्रिय हिप-हॉप डूडल को फिर से जारी किया है। 

क्या है हिप-हॉप?

हिप-हॉप भी हर डांस फॉर्म की तरह एक फेमस स्‍ट्रीट डांस फॉर्म है, जोकि न्‍यूयॉर्क में बेहद प्रचलित है। इसका जन्म ही न्यूयॉर्क से हुआ है, लेकिन आज ये दुनिया भर में मशहूर है। हिप-हॉप के पैदा होने से लेकर इसके मशहूर होने तक की पूरी कहानी डूडल के जरिए दिखाई गई है। आप भी इस डूडल के जरिए जानिए कि आखिर कैसे हिप-हॉप एक बैकहाउस पार्टी से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंच गया। 

क्यों रखा हिप-हॉप डूडल?

दरअसल, आज के दिन हर साल हिप-हॉप की वर्षगांठ मनाई जाती है। साल 2017 में आज के दिन हिप-हॉप की 44वीं वर्षगांठ मनाई गई थी। इसलिए आज गूगल ने डूडल थ्रोबैक की सीरीज में हिप-हॉप को फिर से जारी किया है। बता दें कि हिप-हॉप स्‍ट्रीट डांस का एक फॉर्म है। ये अमेरिका के न्‍यूयॉर्क में बेहद लोकप्रिय है। साल 2017 में गूगल ने सबसे पहले इस गेम को लगाया था जिसे आज दोबारा डूडल पर लगाया गया है।

शानदार है हिप-हॉप डूडल

मालूम हो, आज गूगल ने पॉपुलर गूगल डूडल्‍स की कड़ी में आठवां डूडल लगाया है, जोकि यूजर्स को स्टे होम, स्टे सेफ कैंपेन के तहत हर दिन ये संदेश दे रहा है कि वह घर पर रहकर गेम खेलें और सुरक्षित रहें। इस बार के डूडल में हिप-हॉप के पैदा होने से लेकर उसके दुनिया भर में मशहूर होने तक की पूरी कहानी दिखाई है। वहीं, इस बार डूडल पर क्लिक करने पर आपके सामने दो डिस्‍क्‍स खुलकर आ जाएंगी। इनके जरिए आप एक डीजे बनकर अपना म्‍यूजिक बना सकते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगूगल डूडलगूगल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी