'यह हेल्पलाइन केवल हिन्दुओं के लिए है'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 20, 2017 08:54 AM2017-12-20T08:54:30+5:302017-12-20T08:56:36+5:30

हिन्दू हेल्पलाइन से किसी मुसलमान, ईसाई, सिख, जैन की मदद नहीं की जाएगी।

hindu helpline for hindus in india | 'यह हेल्पलाइन केवल हिन्दुओं के लिए है'

'यह हेल्पलाइन केवल हिन्दुओं के लिए है'

विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख प्रवीण तोगड़‌िया हिन्दू समुदाय के लिए 'हिन्दू हेल्पलाइन' जारी की है। नवंबर की शुरुआत में कश्मीर यात्रा के दौरान उन्होंने इसे लॉन्च किया।

यह हेल्पलाइन हैं- 020 668 03300, 075 886 82181 हैं। यह 24*7 काम करेंगी। इन पर फोन करने अमोल नाम के शख्स फोन रिसीव करते हैं।

अमोल बताते हैं कि यह हेल्पलाइन केवल हिन्दुओं के लिए है। इससे किसी मुसलमान, ईसाई, सिख, जैन की मदद नहीं की जाएगी। हालांकि वह इसका जवाब नहीं दे पाते कि फोन करने वाला हिन्दू है या मुसलमान इसकी तस्दीक कैसे होगी।

हेल्पलाइन संचालक व वीएचपी प्रमुख प्रवीण तोगड़‌िया भी इससे पर कुछ कहने से बचते हैं। हमने उनसे इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने भविष्य में इस बारे में सोचने को कहा।

हेल्पलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इस हेल्पलाइन पर कोई भी हिन्दू किसी भी आपात स्थिति में बात कर सकता है।

इसके अलावा हेल्पलाइन हिन्दुओं के तीर्थयात्रा, छुट्टियों आदि की जानकारी भी देगी। इतना ही नहीं यह 'हिन्दू हेल्पलाइन' दुर्घटनाग्रस्त लोगों की भी मदद करेगी। यह हेल्‍थ, ट्रैवेल, सरकार या प्रशासन संबंधी जानकारी और कानूनी मदद भी करेगी।

Web Title: hindu helpline for hindus in india

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे