लाइव न्यूज़ :

हिंदी भाषा विवाद: अमित शाह ने कहा-स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए करना होगा आंदोलन, वरना ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की तरह होगा हाल

By स्वाति सिंह | Updated: September 18, 2019 17:11 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के मौके पर कहा था कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक आम भाषा का होना आवश्यक है जो देश की पहचान बने। इसके बाद से कई विपक्षियों ने उनके इस बयान का विरोध किया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने कहा कि 'मातृभाषा से मेरा मतलब हिंदी नहीं राज्य की भाषा है।बीते कई दिनों से हिंदी भाषा को लेकर विवाद चल रहा है।

बीते कई दिनों से चल रहे  हिंदी भाषा विवाद पर बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'मातृभाषा से मेरा मतलब हिंदी नहीं राज्य की भाषा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं को भी मजबूत करना चाहिए। आज भी कई राज्यों में त्रिभाषा का फॉर्मूला है। लेकिन हमने देश के लिए एक भाषा का अनुरोध किया तो क्या गलत किया। मैं मानता हूं कि देश के लिए एक भाषा का होना जरूरी है।

एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में गृह मंत्री ने कहा 'मातृभाषा से मेरा मतलब हिंदी नहीं राज्य की भाषा है। देश के अंदर एक ऐसी भाषा होनी चाहिए कि अगर आप कोई दूसरी भाषा सीखते हो तो वो हिंदी हो।मैं भी गैर हिंदीभाषी प्रदेश से आता हूं, मेरे भाषण को गलत तरीके से समझा गया। मैंने हमेशा कहा है कि भारतीय भाषाओं को मजबूत करना चाहिए। बच्चा तभी अच्छा पढ़ सकता है जब वो अपनी मातृभाषा में पढ़ेगा

साथ ही उन्होंने विदेशों का उदहारण देते हुए कहा 'देश में कभी ना कभी स्थानीय भाषाओं को मजबूत करने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा। नहीं तो हम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की तरह हो जाएंगे जहां यह नहीं पता कि उनकी भाषा कौन सी है। मैं उनसे जब भी ये सवाल पूछता हूं तो वो आंख नहीं मिला पाते हैं।

बता दें कि हिंदी दिवस के मौके पर अमित शाह ने कहा था कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है लेकिन एक आम भाषा का होना आवश्यक है जो देश की पहचान बने। आज, अगर कोई भाषा देश को एकजुट रख सकती है, तो वो व्यापक रूप से बोली जाने वाली हिंदी भाषा है। इसके बाद से कई विपक्षियों ने उनके इस बयान का विरोध किया। 

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील