हिन्दी दिवस 2022: 'हिन्दी बोलने में शर्म नहीं गर्व है...' इस बार इन 10 कोट्स और संदेशों से भेजे अपनी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 12, 2022 12:04 PM2022-09-12T12:04:36+5:302022-09-12T12:13:34+5:30

हिन्दी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है। दरअसल, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया। इसके बाद 1953 से 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।

Hindi Diwas wishes, quotes, status, sms, shayari, facebook and whatsapp status and images | हिन्दी दिवस 2022: 'हिन्दी बोलने में शर्म नहीं गर्व है...' इस बार इन 10 कोट्स और संदेशों से भेजे अपनी शुभकामनाएं

14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस

नई दिल्ली: हिन्दी दुनिया की उन भाषाओं में शुमार है जो सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। आजादी के बाद राष्ट्रभाषा को लेकर चले विवाद के बीच हिन्दी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया। लिहाजा इस दिन के महत्व को देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संविधान सभा ने तब देवनागरी लिपि वाली हिन्दी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में 14 सितंबर के दिन संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया। 

फेसबुक, ट्विटर और वाटसेप जैसे सोशल मीडिया और चैटिंग फ्लेटफॉर्म के इस दौर में आप भी हिन्दी दिवस कुछ खास अंदाज में मना सकते हैं। इसके लिए आप हिन्दी दिवस पर अपने दोस्तों और परिवार के लिए शुभकामना संदेश व्‍हाट्सएप और फेसबुक दे सकते हैं। साथ ही इन संदेशों का स्टेटस लगाकर भी हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में लोगों को बता सकते हैं।

Hindi Diwas 2022: हिन्दी दिवस पर कविताएं और संदेश

1. सारे देश की आशा है
हिन्दी अपनी भाषा है,
जात-पात के बंधन को तोड़ें
हिन्दी सारे देश को जोड़े 

2. हिन्दी बोलने में शर्म नहीं गर्व है।
हिन्दी दिवस पर सभी
को हार्दिक शुभकामनाएं।

3. है भारत की आशा हिन्दी
है भारत की भाषा हिन्दी
हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...

4. सरस, सरल मनोहारी है...
अपनी हिन्दी प्यारी है...
हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं।

5. हम सब मिलकर दे सम्मान,
अपनी भाषा पर करें अभिमान,
हिंदुस्तान के माथे की बिंदी,
जन-जन की आत्मा बने हिन्दी।

6. हिन्दी दिवस पर हमने ठाना है
लोगों में हिन्दी का स्वाभिमान जगाना है,
हम सब का अभिमान है हिन्दी
भारत देश की शान है हिन्दी।

7. गर्व हमें है हिन्दी पर
शान हमारी हिन्दी है,
कहते-सुनते हिन्दी हम
पहचान हमारी हिन्दी है

8. है जिसकी शान निराली, 
जिसकी हर बात न्यारी है, 
सभी भाषाओं से प्यारी 
हमें हिन्दी हमारी है।

9. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्‍या प्रेम देश से होगा उसे
वहीं वीर देश का प्‍यारा है
हिन्दी ही जिसका नारा है

10. हिन्दी हैं हम...वतन है हिन्दुस्तान हमारा
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।

Web Title: Hindi Diwas wishes, quotes, status, sms, shayari, facebook and whatsapp status and images

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे