600 मदरसों को बंद कर दिया, बाकी को भी बंद कर देंगे, बोले हिमंत बिस्वा सरमा- मेरा इरादा...

By अनिल शर्मा | Published: March 17, 2023 09:38 AM2023-03-17T09:38:03+5:302023-03-17T09:39:41+5:30

चुनावी राज्य कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Himanta Biswa Sarma said closed 600 Madrasas will close rest too don't want | 600 मदरसों को बंद कर दिया, बाकी को भी बंद कर देंगे, बोले हिमंत बिस्वा सरमा- मेरा इरादा...

600 मदरसों को बंद कर दिया, बाकी को भी बंद कर देंगे, बोले हिमंत बिस्वा सरमा- मेरा इरादा...

Highlightsअसम के मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

बेलगावीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और सभी मदरसों को बंद करने का इरादा रखते हैं क्योंकि वह इसके बजाय स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

चुनावी राज्य कर्नाटक में बेलगावी के शिवाजी महाराज गार्डन में 'शिव चरिते' के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सरमा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से लोग पूर्वोत्तर राज्य में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

सरमा ने कहा,  “बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।”

गौरतलब है कि हिमंत बिस्वा सरमा ने मदरसों पर कड़ी कार्रवाई की है। सरमा ने पिछले साल दावा किया था कि असम "जिहादी गतिविधियों" का अड्डा बन गया है क्योंकि बांग्लादेश में अल कायदा से जुड़े आतंकी संगठनों के लिंक वाले पांच "जिहादी" मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।

सरमा ने कहा था, खुफिया सूचनाओं के अनुसार, बांग्लादेश से कम से कम छह एबीटी सदस्यों ने 2016 और 2017 के बीच अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया और "जिहादी" विचारधारा के बारे में स्थानीय युवाओं को प्रेरित करके आतंकी मॉड्यूल और स्लीपर सेल स्थापित किए।

बेलगावी की रैली में सरमा ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर भी निशाना साधा।  कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दिखाया कि भारत का इतिहास मुगल सम्राटों के बारे में था और कहा कि यह "आज के नए मुगलों" का प्रतिनिधित्व करती है।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।

कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने दिखाया कि भारत का इतिहास बाबर, औरंगजेब और शाहजहाँ के बारे में था। मैं बताना चाहता हूं कि भारत का इतिहास उनके बारे में नहीं बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोबिंद सिंह के बारे में था।

Web Title: Himanta Biswa Sarma said closed 600 Madrasas will close rest too don't want

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे