हिमाचल प्रदेशः पटाखे बनाने की फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट, एक बच्ची समेत 7 महिलाएं जिंदा जलीं, 12 झुलसे
By अनिल शर्मा | Published: February 22, 2022 01:15 PM2022-02-22T13:15:29+5:302022-02-22T13:31:41+5:30
। अधिकारी के मुताबिक मंंगलवार को फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
ऊनाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित एक फैक्ट्री में जबरदस्त विस्फोट होने से एक बच्ची समते 7 महिलाओं की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह पटाखे की फैक्ट्री थी। अधिकारी के मुताबिक ऊना के बथू औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम छह 7 की मौत हो गई। लगभग 12 लोग झुलस गए और उन्हें ऊना के एक अस्पताल में लाया गया। इनमे से 10 की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर दमकल कर्मी व अधिकारी मौजूद हैं और आग बुझाने में लगे हैं।
Himachal Pradesh | At least six workers charred to death in a blast at a factory in Bathu industrial area of Una. Around 12 suffered burn injuries and brought to a hospital in Una. Fire department personnel and officials present at the spot. Details awaited.
— ANI (@ANI) February 22, 2022
ताजा जानकारी के मुताबिक, विस्फोट काफी भयानक था। हादसे में कामगार महिलाएं जिंदा जल गई। सूचना के मिलने के तुरंत बाद पुलिल और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर फिलहाल आगू पा लिया गया है। वहीं घायलों को ऊना अस्पताल लाया गया है।
मौके पर 7 शव ब्लास्ट के बाद गिरे हुए थे, जो सारे महिलाओं के हैं। मृतकों में एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है जो ब्लास्ट के दौरान अपनी मां के साथ थी। शुरुआती जानकारी में मृतक महिलाएं यूपी की बताई जा रही हैं। हालांकि, अभी प्रशासन की ओर से मृतकों की शिनाख्त होना बाकी है।