हिमाचल में वोटिंग से पहले भाजपा ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला बाहर, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Published: November 11, 2022 02:00 PM2022-11-11T14:00:32+5:302022-11-11T14:04:46+5:30

 चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कोई घोटाला सामने नहीं आया जबकि विपक्षी दल के शासन काल के घोटालों की गिनती करना मुश्किल है।

Himachal Pradesh BJP worker Anu Thakur has been expelled for a period of 6 years for indulging in anti-party activities | हिमाचल में वोटिंग से पहले भाजपा ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला बाहर, जानें मामला

हिमाचल में वोटिंग से पहले भाजपा ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर को पार्टी से निकाला बाहर, जानें मामला

Highlightsहिमाचल में 12 नवंबर, शनिवार को मतदान होगाहिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश मे विधानसभा चुनाव के पहले यहां भाजपा ने बड़ा फैसला लिया। भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर (आनी) को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के बाद निष्कासित कर दिया। भाजपा ने अनु को  6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि हिमाचल में 12 नवंबर, शनिवार को मतदान होगा। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। चुनाव आयोग की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से कोई घोटाला सामने नहीं आया जबकि विपक्षी दल के शासन काल के घोटालों की गिनती करना मुश्किल है।

गुरुवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यदि भाजपा की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता बरकरार रहती है, तो जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया जायेगा। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस द्वारा दी गई ‘‘10 गारंटी’’ का जिक्र करते हुए कहा कि लोग प्रतिष्ठित लोगों की गारंटी पर भरोसा करते हैं, जबकि विपक्षी दल की कोई प्रतिष्ठा नहीं है।

 

Web Title: Himachal Pradesh BJP worker Anu Thakur has been expelled for a period of 6 years for indulging in anti-party activities

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे