हिमाचल: बर्फ में फंसे 5 जवानों के लिए सुरक्षाबलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक जवान हो चुका है शहीद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 23, 2019 10:55 AM2019-02-23T10:55:21+5:302019-02-23T11:09:17+5:30

20 फरवरी को चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ। गोपालचंद ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Himachal Pradesh: 5 Army personnel trapped in snow avalanche Joint Operation by Army, ITBP, local police | हिमाचल: बर्फ में फंसे 5 जवानों के लिए सुरक्षाबलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक जवान हो चुका है शहीद

हिमाचल: बर्फ में फंसे 5 जवानों के लिए सुरक्षाबलों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, एक जवान हो चुका है शहीद

Highlights20 फरवरी को चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ।हिमस्खलन में फंसे 6 जवानों में से एक जवान शहीद हो गया। 5 आईटीबीपी के जवान अभी भी लापता हैं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-चीन सीमा पर हिमस्खलन में फंसे पांच आर्मी जवान के लिए आईटीबीपी के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह रेस्क्यू ऑपेरेशन आईटीबीपी, स्थानीय पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा संयुक्त अभियान फिर से शुरू कर दिया गया है। यह शनिवार की सुबह से शुरू कर दिया है। बता दें कि 20 फरवरी को किन्नौर जिले में भारी हिमस्खलन में आईटीबीपी  सेना के 6 जवान फंसे होने की खबरें थी।

वहीं, बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर राइफल्स इकाई के छह जवानों के शहीद होने की आशंका है। बता दें कि इन छह जवानों में से एक जवान शहीद हो गया। जिसका शव बरामद किया गया। जबकि पांच अन्य का अब तक पता नहीं चल सका है।


सेना के एक अधिकारी के मुताबिक 20 फरवरी को चीन-भारत सीमा पर शिपकाला के समीप करीब 11 बजे यह हिमस्खलन हुआ। गोपालचंद ने बताया कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के कई जवान भी हिमस्खलन में फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा पर 16 जवान गश्त कर रहे थे, उसी बीच हिमस्खलन हुआ एवं उनमें से छह उसमें दब गए थे। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि जब तक आखिरी व्यक्ति को बाहर निकाल नहीं लिया जाता, तब तक तलाश एवं बचाव अभियान जारी रहेगा। सेना के जवानों समेत करीब 150 व्यक्ति फंसे हुए जवानों को ढूंढने में जुटे हैं।

Web Title: Himachal Pradesh: 5 Army personnel trapped in snow avalanche Joint Operation by Army, ITBP, local police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे