Hijab Row: Zaira Wasim ने हिजाब विवाद पर महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा 'मैं भी पहनती हूं हिजाब..ये अन्याय है..'

By आजाद खान | Published: February 20, 2022 09:22 AM2022-02-20T09:22:01+5:302022-02-20T09:28:47+5:30

Hijab Row: हिजाब विवाद पर जायरा वसीम ने कहा, 'हिजाब पहनना जरूरी है, ये एक दायित्व है जिसे निभाना जरूरी है।'

Hijab Row Zaira Wasim Supports Women On Hijab Controversy Says I Also Wear Hijab This Is Injustice | Hijab Row: Zaira Wasim ने हिजाब विवाद पर महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा 'मैं भी पहनती हूं हिजाब..ये अन्याय है..'

Hijab Row: Zaira Wasim ने हिजाब विवाद पर महिलाओं का किया सपोर्ट, कहा 'मैं भी पहनती हूं हिजाब..ये अन्याय है..'

Highlightsकर्नाटक हिजाब विवाद में अभिनेत्री जायरा वसीम का भी बयान सामने आया है।वे इस मुद्दे पर महिलाओं की सपोर्ट करती हुई नजर आई है। उन्होंने खुद भी हिजाब पहनने की बात भी कही है।

Hijab Row: बॉलीवुड अभिनेत्री जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने देश में चल रहे हिजाब विवाद पर खुल कर बोला है और वे इस मामले में महिलाओं की सपोर्ट करते हुए दिखाई दी है। आपको बता दें कि ये वहीं जायरा वसीम है जो आमिर खान की फिल्म दंगल से अपना करियर शुरू किया था और इस फिल्म में उन्होंने एक अच्छा अभिनय कर खूब सुर्खियों बटोरी थी। जायरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट को लिख कर अपनी बात को रखी है। उनके मुताबिक, 'हिजाब एक चॉइस, ये गलत है। यह एक प्रकार की धारणा है जिसे सुविधा अनुसार बनाया गया है, यह अज्ञानता की वजह से हुआ है।'

हिजाब विवाद पर क्या कहा जायरा वसीम ने

हिजाब विवाद पर बोलते हुए जायरा वसीम ने कहा, 'हिजाब पहनना जरूरी है ये एक दायित्व है जिसे निभाना जरूरी है, वे महिलाएं भी उस दायित्व को पूरा कर रही हैं। वह ईश्वर की देन हैं, उसे वे प्रेम से स्वीकार करती हैं, उसके प्रति सम्मान व्यक्त करती हैं।'

जायरा ने खुद भी हिजाब पहनने की बात कही

इस पर बोलते हुए जायरा वसीम ने आगे कहा, 'मैं भी हिजाब पहनती हूं। मैं इस सिस्टम का विरोध करती हूं जहां महिलाओं को ऐसा करने से रोका जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। यह अन्याय है जो उन महिलाओं पर किया जा रहा है। आप उन्हें लिमिट में बांध रहे हैं, मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। ये आपका अजेंडा को बढ़ावा देने जैसा है। वह हिजाब में नहीं आपने जो सिस्टम बनाया है उनमें कैद हैं।' 

जायरा ने महिलाओं पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए लिखा- 'अगर ये पक्षपात नहीं तो और क्या है? इसे महिला सशक्तिकरण का नाम दिया जा रहा है, अपनी चाहतों पर एख मुखौटा चढ़ाया जा रहा है. ये बहुत दुख की बात है।'

कैसा रहा जायरा वसीम का फिल्मों का करियर

जायरा ने दंगल के बाद आमिर खान प्रोडक्शन की एक और फिल्म- सीक्रेट सुपरस्टार में भी काम किया था। इसके बाद वे प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में आखिरी बार दिखी थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने संयास ले लिया था और वे इस मुद्दे पर अपने दिल की बात सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की थी।

Web Title: Hijab Row Zaira Wasim Supports Women On Hijab Controversy Says I Also Wear Hijab This Is Injustice

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे