लाइव न्यूज़ :

शादी का एक साल पूरा होने के पहले तलाक संभव, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 15, 2018 09:19 IST

पति को पत्नी से या पत्नी को पति से बहुत ज्यादा प्रताड़ना सहन करना पड़ रहा है तो दोनों में से कोई भी शादी की तारीख से एक वर्ष के भीतर तलाक ले सकता है. इसके लिए पीडि़त पति/पत्नी को संबंधित न्यायालय में आवेदन कर तलाक की याचिका दायर करने की अनुमति लेनी होती है.

Open in App

नई दिल्ली, 15 नवंबर: नागपुर पति को पत्नी से या पत्नी को पति से बहुत ज्यादा प्रताड़ना सहन करना पड़ रहा है तो दोनों में से कोई भी शादी की तारीख से एक वर्ष के अंदर तलाक ले सकता है. ऐसे मामले में शादी की तारीख से एक वर्ष के भीतर दायर की गई तलाक की याचिका नामंजूर करने का प्रावधान लागू नहीं होता.

बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर खंडपीठ ने एक मामले में यह बात स्पष्ट की है. हिंदू विवाह कानून की धारा 14 के अनुसार शादी की तारीख से एक वर्ष के भीतर तलाक की याचिका दायर नहीं की जा सकती. साथ ही धारा 14 (1) के अनुसार संबंधित न्यायालय तलाक की याचिका पर सुनवाई भी नहीं कर सकता. लेकिन इस धारा में एक स्पष्टीकरण किया गया है. उसके अनुसार पति को पत्नी से या पत्नी को पति से बहुत ज्यादा प्रताड़ना सहन करना पड़ रहा है तो दोनों में से कोई भी शादी की तारीख से एक वर्ष के भीतर तलाक ले सकता है. इसके लिए पीडि़त पति/पत्नी को संबंधित न्यायालय में आवेदन कर तलाक की याचिका दायर करने की अनुमति लेनी होती है. यह अनुमति लेने के लिए पीडि़त पति/पत्नी को खुद के प्रताडि़त होने की बात साबित करनी पड़ती है. उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय में इस प्रावधान पर विस्तार से प्रकाश डाला है.

यह था मामला मामले में पत्नी दीप्ति की शादी का एक वर्ष पूरा होने के पहले ही पति विनोद (दोनों काल्पनिक नाम) से तलाक चाहिए था. इसीलिए उसने तलाक की याचिका दायर करने की अनुमति प्राप्त करने के लिए अमरावती परिवार न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया था. परिवार न्यायालय ने दीप्ति को बहुत ज्यादा प्रताडि़त होना नहीं पाए जाने की बात कहते हुए आवेदन खारिज कर दिया. इसीलिए दीप्ति ने उच्च न्यायालय में अपील दायर की थी.

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रवि देशपांडे व विनय जोशी ने कानून के प्रावधान पर प्रकाश डालकर परिवार न्यायालय के निर्णय को गलत बताया. न्यायालय ने यह भी कहा कि आवेदन खारिज करते समय दीप्ति की बात उचित तरीके से समझी नहीं गई. साथ ही दीप्ति की अपील स्वीकृत कर यह मामला नए निर्णय के लिए परिवार न्यायालय को वापिस भेज दिया. आवेदन पर निर्णय लेने के लिए परिवार न्यायालय को तीन महीने का समय दिया गया है.

टॅग्स :हाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारतहाईकोर्ट ने ठुकराई पूर्व सीईओ भाटी की एफआरआई रद्द करने की गुहार, 14 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में नया अध्याय

भारतशादी से पहले फिजिकल रिलेशन कैसे बना सकते हैं?: शादी का झूठा वादा करके रेप करने के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट

भारतहिमाचल प्रदेश पंचायत और नगर निकाय चुनावः 30 अप्रैल 2026 से पहले चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार को दिया अल्टीमेटम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया