लाइव न्यूज़ :

पतंजलि के बाद इस भारतीय कंपनी ने बनाई कोविड-19 के इलाज के लिए जेनेरिक दवा, दाम 5400 रुपये प्रति शीशी

By भाषा | Updated: June 24, 2020 18:56 IST

हेटेरो हेल्थकेयर ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवा कोविफोर (रेमडेसिवीर) बनाई है, जिसकी 20 हजार शीशियों की आपूर्ति कंपनी देशभर में करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देहेटेरो हेल्थकेयर के कोविड-19 दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपये प्रति शीशी होगा।हेटेरो हेल्थकेयर अपनी वायरल रोधी दवा कोविफोर की 20 हजार शीशियों की देशभर में आपूर्ति करेगी।

नई दिल्ली। हेटेरो हेल्थकेयर कोविड-19 के इलाज के लिए अपनी वायरल रोधी दवा कोविफोर (रेमडेसिवीर) की 20 हजार शीशियों की देशभर में आपूर्ति करेगी। इसका अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपये प्रति शीशी होगा।

हेटेरो हेल्थकेयर ने बुधवार को बयान में कहा कि कंपनी 20 हजार के सेट में 10 हजार शीशियों की आपूर्ति हैदराबाद, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, मुंबई तथा महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में करेगी। शेष 10 हजार शीशियों की आपूर्ति कोलकाता, इंदौर, भोपाल, लखनऊ, पटना, भुवनेश्वर, रांची, विजयवाड़ा, कोचिन, त्रिवेंद्रम और गोवा में एक सप्ताह में की जाएगी।

दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपये प्रति शीशी

कंपनी ने कहा कि उसने इस दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य 5,400 रुपये प्रति शीशी तय किया है। इससे पहले एक अन्य फार्मा कंपनी सिप्ला ने मंगलवार को कहा था कि वह रेमडेसिवीर के जेनेरिक संस्करण की कीमत 5 हजार रुपये प्रति शीशी से कम रखेगी। कंपनी ने कहा है कि उसकी यह दवा आठ से दस दिन में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कहा कि उसने इस दवा का अधिकतम खुदरा मूल्य 5400 रुपये प्रति शीशी तय किया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एमडी ने कहा कोविफोर को पेश करना महत्वपूर्ण उपलब्धि

हेटेरो हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक एम श्रीनिवास रेड्डी ने कहा, ‘‘भारत में कोविफोर को पेश करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कोविफोर के जरिये हम अस्पताल में मरीज के इलाज के समय को कम कर सकेंगे, जिससे चिकित्सा ढांचे पर दबाव कम हो सकेगा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से इस समय चिकित्सा ढांचे पर काफी दबाव है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार और चिकित्सा समुदाय के साथ मिलकर काम कर रही है, जिससे जनता और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को कोविफोर आसानी से उपलब्ध हो सके। कोविफोर रेमडेसिवीर का पहला जेनेरिक संस्करण है।

गंभीर संक्रमितों के इलाज में किया जा रहा इस्तेमाल

कंपनी ने बयान में कहा कि इस दवा का इस्तेमाल बालिगों और बच्चों, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण की वजह से भर्ती मरीजों के इलाज में किया जा सकता है। यह दावा 100 एमजी की शीशी (इंजेक्शन लगाने के लिए) में उपलब्ध होगी। इससे पहले हेटेरो ने रविवार को कहा था कि उसे भारतीय दवा महानियंत्रक (डीजीसीआई) से रेमडेसिवीर के विनिर्माण और विपणन की मंजूरी मिल गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव