लाइव न्यूज़ :

व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी को फॉलो कर क्यों किया अनफॉलो, अमेरिका ने दिया जवाब, राहुल गांधी ने भी उठाए थे सवाल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2020 09:19 IST

अमेरिका का राष्‍ट्रपति ऑफिस The White House अपने सोशल मीडिया हैंडल पर किसी भी दूसरे देश के लोगों और बाहरी नेताओं को फॉलो नहीं करता है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाइट हाउस के मुताबिक, व्हाइट हाउस सिर्फ अमेरिकी सरकार से जुड़े ट्विटर हैंडल को ही फॉलो करता है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ये अमेरिका का निराश करने वाला कदम है।

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्‍ट्रपति के ऑफिस The White House ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य भारतीय ट्विटर हैंडल को अनफॉलो करने की वजह बताई है। बुधवार(29 अप्रैल) को व्हाइट हाउस की ओर से अधिकारिक बयान में कहा गया है कि जब भी अमेरिकी राष्ट्रपति किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, उस वक्त व्हाइट हाउस की ओर से उन देशों के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया जाता है। ताकी संदेश लगातार रिट्वीट हो सकें। व्हाइट हाउस के अधिकारी का कहना है कि ये एक रूटीन प्रोसेस है।

व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस सिर्फ अमेरिकी सरकार से जुड़े ट्विटर हैंडल को ही फॉलो करता है। लेकिन कभी भी राष्ट्रपति की किसी देश में दौरे के दौरान उस देश के प्रमुख को फॉलो किया जाता है, ताकि संदेश लगातार रिट्वीट हो सकें। फरवरी के आखिरी वक्त में जब डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे, तभी व्हाइट हाउस ने पीएम नरेंद्र मोदी समेत अन्य ट्विटर हैंडल को फॉलो किया था। 

व्हाइट हाउस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO INDIA), राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास को फॉलो किया था। इनके अलावा भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को भी फॉलो किया गया था।

राहुल गांधी ने इस मामले पर कहा था- इस मामले को उठाए विदेश मंत्रालय

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि ये अमेरिका का निराश करने वाला कदम है। राहुल गांधी ने कहा कि व्हाइट हाउस द्वारा पीएम और राष्ट्रपति को अनफॉलो करने से वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय इस मामले का संज्ञान ले।  

टॅग्स :अमेरिकानरेंद्र मोदीट्विटरडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब