झारखंड में किसी आदिवासी सीएम को कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया, बोले सोरेन- 20 साल राज कर विपक्ष ने जानबूझकर राज्य को पिछड़ा रखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2023 07:27 AM2023-02-05T07:27:25+5:302023-02-05T07:41:10+5:30

हेमंत सोरेन ने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को तीन साल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया। बाद में अर्जुन मुंडा को तीन साल से अधिक समय पद पर नहीं रहने दिया गया।’’

hemant Soren said No tribal leader was allowed to complete his term as CM in Jharkhand | झारखंड में किसी आदिवासी सीएम को कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया, बोले सोरेन- 20 साल राज कर विपक्ष ने जानबूझकर राज्य को पिछड़ा रखा

झारखंड में किसी आदिवासी सीएम को कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया गया, बोले सोरेन- 20 साल राज कर विपक्ष ने जानबूझकर राज्य को पिछड़ा रखा

Highlightsपिछले दो दशकों में किसी भी आदिवासी नेता को 3 वर्ष से अधिक समय तक सीएम रहने नहीं दिया गया।हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘झूठे आरोप’ लगाकर उन्हें ‘हटाने की साजिश रच रही है।’

धनबादः विपक्षी भाजपा पर परोक्ष रूप से प्रहार करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार कहा कि पिछले दो दशकों में राज्य के किसी भी आदिवासी नेता को तीन वर्ष से अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहने दिया गया।

सोरेन ने कहा कि  20 साल राज कर विपक्ष ने जानबूझकर राज्य को पिछड़ा रखा। इन्हें डर था अगर झारखण्डवासी सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से मजबूत हो गया तो इनका असली चेहरा सामने आ जायेगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा- आज पहली बार पूरी मजबूती से झारखण्डियों की सरकार चल रही है। आज पदाधिकारी आपके क्षेत्र में जा रहे हैं।

खुद को ‘झारखंडी’ बताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी ‘झूठे आरोप’ लगाकर उन्हें (मुख्यमंत्री के पद से) ‘हटाने की साजिश रच रही है।’ उन्होंने भाजपा का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को तीन साल पूरा होने से पहले ही हटा दिया गया। बाद में अर्जुन मुंडा को तीन साल से अधिक समय पद पर नहीं रहने दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन उसी के साथ, एक छत्तीसगढ़ी को मुख्यमंत्री बनाया गया और उन्हें पांच साल का कार्यकाल पूरा करने दिया गया।’’ झामुमो नेता परोक्ष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का उल्लेख कर रहे थे जिनका पैतृक घर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बोइरहीड में था। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित रैली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोल रहे थे।

उन्होंने कहा- पूर्व में विपक्ष ने सरकारी कर्मी, पुलिसकर्मी, पारा शिक्षक आदि का शोषण कर रखा था। आज सभी वर्ग की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे अन्य लोगों की भी आस जग गयी है। लोगों से अपील करते हुए सोरेन ने कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए यह आपकी सरकार है जिसकी आंख, कान, नाक और सम्वेदनाएं भी हैं। सबके साथ इंसाफ होगा।

भाषा इनपुट के साथ

 

Web Title: hemant Soren said No tribal leader was allowed to complete his term as CM in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे