मुंबई में रविवार को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश का जताया अनुमान

By अभिषेक पारीक | Published: June 11, 2021 09:53 PM2021-06-11T21:53:29+5:302021-06-11T21:58:22+5:30

मुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार को भारी बारिश की 'अत्यधिक संभावना' है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Heavy rain likely in mumbai on sunday meteorological department forecast moderate rain in delhi on saturday | मुंबई में रविवार को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार को मध्यम बारिश का जताया अनुमान

फाइल फोटो

Highlightsमुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

मुंबई और इसके पड़ोसी क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में रविवार को भारी बारिश की 'अत्यधिक संभावना' है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। विभाग ने महाराष्ट्र के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों के लिए भी ऐसा ही 'रेड अलर्ट' जारी किया है। दूसरी ओर, दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। 

आईएमडी ने कहा कि मुंबई और पड़ोसी ठाणे के कुछ स्थानों में शनिवार को भी भारी बारिश हो सकती है। 24 घंटे के भीतर 204.55 मिमी से ज्यादा बारिश को अत्यंत भारी बारिश माना जाता है। 

रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए अलर्ट

आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा, 'मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में रविवार को दूरदराज इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। रायगढ़ और रत्नागिरि जिलों में शनिवार के लिए भी इसी तरह का अलर्ट जारी है।' 

सामान्य से कम दर्ज किया तापमान

राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने शुक्रवार को उमस भरी गर्मी का सामना किया और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आईएमडी ने बताया कि नमी का स्तर 91 से 47 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि कल देर रात बारिश होने से तापमान कम हो गया और शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत से आठ डिग्री कम है। 

हल्की या मध्यम बारिश की संभावना

दिल्ली में शुक्रवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक 7.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और झोंके वाली हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 
 

Web Title: Heavy rain likely in mumbai on sunday meteorological department forecast moderate rain in delhi on saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे