लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से बेंगलुरु फिर पानी-पानी, कई सड़कें डूबी...बहती नजर आई महंगी गाड़ियां, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: October 20, 2022 10:58 IST

बेंगलुरु में बुधवार शाम हुई भारी बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बेंगलुरु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई सड़कें डूबी, मौसम विभाग का अलर्ट।मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक बेंगलुरु में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले महीने भी बेंगलुरु लगातार तीन दिनों तक बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहा था।

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी और भारत का आईटी केंद्र कहा जाने वाला बेंगलुरु बुधवार शाम को भारी बारिश से एक बार फिर पानी-पानी हो गयाय़। शहर पूर्वी, दक्षिणी और केंद्रीय हिस्सों में बारिश से बुरा हाल हो गया। आईटी जोन कहे जाने वाले बेलंदूर में भी भारी बारिश का असर दिखा। शहर के इन हिस्सों में कई मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। 

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में राजामहल गुट्टाहल्ली में 59 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने भारी बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा है कि ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक जारी रह सकती है। इस बारिश से कितनी दिक्कतों का नुकसान बेंगलुरु वालों को उठाना पड़ रहा है, इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं।

शहर के निचले इलाकों में भारी जलभराव की समस्या नजर आ रही है। सड़कें पानी में डूब गई हैं। कई इमारतों के बेसमेंट पार्किंग तक में पानी भर गया है जिससे कई वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।

शाम 7 बजे के करीब शुरू हुई भारी बारिश के बाद ऑफिस से घर जा रहे कई लोगों को बचने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर शरण लेनी पड़ी।

पिछले महीने भी बेंगलुरु पर पड़ी थी बारिश की मार

इससे पहले पिछले महीने भी बेंगलुरु लगातार तीन दिनों तक बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहा था। शहर के कुछ हिस्से जहां बड़ी आईटी कंपनियां और स्टार्ट-अप आदि स्थित हैं, वहां भी जलजमाव की समस्या देखी गई थी। इन्हें निकालने में कई दिन लग गए थे। कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थीं। कुछ पॉश हाउसिंग कॉलोनियों में लोगों को निकालने के लिए ट्रैक्टरों का भी इस्तेमाल किया गया था जबकि कुछ इलाकों में स्कूल बंद थे और ऑफिस जाने वालों को घर से काम करने के लिए कहा गया था।

बता दें कि बेंगलुरु में इस साल भारी बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल मानसून शुरू होने के बाद शहर में 1800 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। 2017 में यहां 1,696 मिमी बारिश हुई थी।

टॅग्स :बेंगलुरुमानसूनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?