लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इटली और स्पेन जैसी गलती नहीं करना चाहता है भारत, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया ये बड़ा आदेश

By भाषा | Updated: March 31, 2020 16:07 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 1250 से अधिक मामले आ चुके हैं और 32 लोगों की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर हर्षवर्धन ने बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण और सैम्पलिंग प्रक्रिया की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा अस्पतालों में आपूर्ति किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता को मानकों की कसौटी पर सख्ती से परखा जाए।

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस से संक्रमित और इसके संदिग्ध मरीजों के इलाज में काम आने वाले चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति प्रक्रिया में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए मंगलवार को कहा कि अस्पतालों में आपूर्ति किए जाने वाले सामान की गुणवत्ता को मानकों की कसौटी पर सख्ती से परखा जाए।

उल्लेखनीय है कि इटली और स्पेन सहित अन्य देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दोयम दर्जे के चिकित्सा उपकरणों का आयात होने संबंधी खबरें सामने आने के बाद भारत इस दिशा में अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।

डा. हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर), वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) सहित अन्य संबद्ध विभागों के शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि सरकारी और गैरसरकारी  अस्पतालों में कोविड-19 के परीक्षण की किट और चिकित्साकर्मियों के सुरक्षा उपकरणों (पीपीई) सहित सभी प्रकार की सामग्री की यथाशीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि चिकित्सा सामग्री की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार डॉक्टर हर्षवर्धन ने बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण के परीक्षण और सैम्पलिंग प्रक्रिया की भी समीक्षा की। उन्होंने आईसीएमआर, सीएसआईआर और अन्य संबद्ध एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल कायम करने की प्रभावी रणनीति की जरूरत पर भी बल दिया।

उन्होंने वेंटिलेटर, परीक्षण किट, पीपीई स्वास्थ्य मंत्रालय और डीएसटी के बीच अंतर-विभागीय स्तर पर बेहतर तालमेल की सराहना की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि राज्यों में भी परीक्षण किट और अन्य जरूरी उपकरणों की आपूर्ति में कमी न हो। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों एवं लद्दाख और अन्य संघ शासित क्षेत्रों को अतिरिक्त सहायता देने का भी निर्देश दिया जहां परीक्षण की सुविधा या प्रयोगशाला नहीं है।

स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे देश में कोरोना वायरस के संकमण की परीक्षण सुविधाओं के बारे में आईसीएमआर द्वारा जारी दिशानिर्देशों के पालन की दैनिक समीक्षा भी करने को कहा जिससे परीक्षण की गुणवत्ता को बरकरार रखा जा सके। बैठक में आईसीएमआर के महानिदेशक डा बलराम भार्गव ने बताया कि देश में इस समय 13 हजार परीक्षण प्रतिदिन की क्षमता के साथ सरकार की 129 प्रयोगशालायें कार्यरत हैं। इनमें एनएबीएल की मान्यताप्राप्त 49 प्रयोगशालायें भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि देश में निजी प्रयोगशालाओं द्वारा 16 हजार केन्द्रों से नमूने भी एकत्र किये जा रहे हैं। परीक्षण किट की पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी देते हुये डा भार्गव ने कहा कि अब तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 38442 परीक्षण किये जा चुके हैं। इनमें से 1334 परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में किए गए।  बैठक में मौजूद जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डा रेणु स्वरूप ने बताया कि वेंटिलेटर और परीक्षण किट का देश में ही निर्माण कार्य तेज कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 1250 से अधिक मामले आ चुके हैं और 32 लोगों की मौत हो गयी है।

टॅग्स :हर्षवर्धनकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइटली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्रिकेटWI vs ITA: जोसेफ के चार विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

क्रिकेटENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड ने सुपर-8 में मारी एंट्री, रोमांचक मुकाबले में 24 रनों से मिली जीत

क्रिकेटNepal vs Italy T20 World Cup 2026: 124 नाबाद रन, तीसरी बड़ी साझेदारी, मोस्का भाई की पारी, 76 गेंद, 124 रन, 8 चौके और 9 छक्के

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया