लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से जीता जंग, पुलिस स्टेशन पहुंचा हेड कांस्टेबल, गर्मजोशी से स्वागत

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 9, 2020 14:41 IST

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल का कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पर जीत हासिल करने के बाद दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल जब पुलिस स्टेशन पहुंचा तो वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गयाये पुलिसकर्मी लॉकडाउन के बाद से ही ओखला सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग लागू करवा रहा था

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) पर जीत हासिल करने के बाद दिल्ली पुलिस का एक हेड कांस्टेबल पुलिस स्टेशन पहुंचा। यहां पहुंचते ही हेड कांस्टेबल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मालूम हो, कोरोना संक्रमित होने से पहले कांस्टेबल लॉकडाउन के बाद से ही ओखला सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग लागू करवा थे। मगर 25 अप्रैल को खुद कोरोना पॉजिटिव मिले।

मालूम हो, किसी पुलिसकर्मी का कोरोना पॉजिटिव पाए जाना कोई नया मामला नहीं है। हाल ही में दिल्ली पुलिस के जवान अमित कुमार का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। गुरुवार (7 मई) को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 31-वर्षीय कुमार की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी थी।  उन्होंने बताया कि कुमार राष्ट्रीय राजधानी के पहले पुलिसकर्मी थे जिनकी कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी। वह भारत नगर थाने में तैनात थे।

कुमार की तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया था। कुमार के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे और बुधवार को उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनके निधन पर शोक जताया था। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया था कि कुमार के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

बता दें कि शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कुल 59,662 कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से जहां 1,981 लोगों की मृत्यु हो गई है तो वहीं 17,847 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

(भाषा इनपुट भी)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?