दूसरी बार कर्नाटका के CM बने कुमारस्वामी, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह, देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 23, 2018 05:29 PM2018-05-23T17:29:41+5:302018-05-23T17:31:51+5:30

कर्नाटका में एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली।

HD Kumaraswamy to take oath as Karnataka's CM: Here are the portfolios allotted to the ministers | दूसरी बार कर्नाटका के CM बने कुमारस्वामी, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह, देखें लिस्ट

दूसरी बार कर्नाटका के CM बने कुमारस्वामी, कैबिनेट में इन चेहरों को मिलेगी जगह, देखें लिस्ट

कर्नाटका में एचडी कुमारस्वामी दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, जबकि जी. परमेश्वर ने उप-मुख्यमंत्री की शपथ ली।

इस शपथ ग्रहण  समारोह में तमाम नेताओं का जमावड़ा देखने को मिला है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। इतना ही नहीं खुद सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। भले ही आज के समारोह में सीएम और डिप्टी सीएम ने ही केवल शपथ ली हो। लेकिन कुमारस्वामी के कैबिनेट के कुछ मंत्रियों और उनके पदों पर मुहर लग गई है।

-कर्नाटक के विद्या सऊधा के अध्यक्ष: केआर रमेश कुमार, संसद सदस्य (एमपी), कांग्रेस
-परिवहन मंत्रालय: रामलिंग रेड्डी, कांग्रेस नेता
-कृषि मंत्रालय: सीएस पुत्तराजू, लोकसभा के सदस्य
-शिक्षा मंत्रालय: एच विश्वनाथ, कांग्रेस नेता
-सामाजिक कल्याण मंत्रालय: एन महेश, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
-कपड़ा और एंडोमेंट्स मंत्रालय: बांदेपा कशेमपुर, जेडीएस नेता
-श्रम और रोजगार मंत्रालय: डीसी थमन्ना, जेडीएस नेता
-कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्रालय: आर.वी. देशपांडे, जेडीएस नेता
-खेल मंत्रालय: एम कृष्णप्पा, लोक सभा के सदस्य, कांग्रेस
-सूचना मंत्रालय: कांग्रेस नेता बियर गौड़ा
-स्वास्थ्य मंत्रालय: डॉ के सुधाकर, कांग्रेस विधायक
-वन मंत्रालय: रोशन बेग, संसद सदस्य, कांग्रेस
-खाद्य और नागरिक आपूर्ति: एमडी पाटिल, कांग्रेस नेता
-लघु उद्योग मंत्रालय और चीनी मंत्रालय: सतीश जर्किहोली, कांग्रेस कार्यकर्ता
-पशुपालन मंत्रालय: आर नरेंद्र, विधायक, कांग्रेस

वहीं, कर्नाटक की दो विधान सभा सीटों के चुनाव टाल दिये गये थे। जयनगर विधान सभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से और आरआर नगर विधान सभा सीट का चुनाव 10 हजार जाली वोटर आईडी कार्ड मिलने की वजह से रद्द करने पड़े थे। इन दोनों सीटों के लिए 28 मई को मतदान होगा और नतीजे 31 मई को आएंगे। 
-राजस्व मंत्रालय: एस शिवशंकरप्पा, कांग्रेस नेता

Web Title: HD Kumaraswamy to take oath as Karnataka's CM: Here are the portfolios allotted to the ministers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे