लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद्र शर्मा कोरोना पॉजिटिव, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: August 25, 2020 14:46 IST

 हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद्र शर्मा कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायकों- लक्ष्मण नापा, राम कुमार कश्यप और असीम गोयल भी विधानसभा के छह कर्मचारियों की तरह संक्रमित पाए गए हैं।फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ से भाजपा के विधायक, शर्मा ने कहा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं।उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है।

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री मूल चंद्र शर्मा मंगलवार को कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। राज्य में बुधवार से विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी वायरस से संक्रमित हो गए थे। अधिकारियों ने कहा कि गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। विधानसभा अध्यक्ष ने 26 अगस्त से शुरू हो रहे सत्र से पहले सभी विधायकों, विधानसभा कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोरोना वायरस की जांच कराना अनिवार्य किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा विधायकों- लक्ष्मण नापा, राम कुमार कश्यप और असीम गोयल भी विधानसभा के छह कर्मचारियों की तरह संक्रमित पाए गए हैं। फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ से भाजपा के विधायक, शर्मा ने कहा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है।

शर्मा ने पीटीआई-भाषा को फोन पर बताया, “मंगलवार सुबह तक, मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। मुझे बुखार नहीं है, मेरा गला भी ठीक है, जुकाम नहीं है और न ही फ्लू जैसे कोई लक्षण हैं। फिलहाल के लिए, मैंने खुद को घर में पृथक कर लिया है।” राज्य के परिवहन मंत्री ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया था।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। खट्टर की रिपोर्ट सोमवार को आई। इससे छह दिन पहले वह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ बैठक में शामिल हुए थे, जो बाद में कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

विधानसभा अध्यक्ष में भी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद, उपाध्यक्ष रणबीर गांगवा सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। हरियाणा विधानसभा में 90 सदस्य हैं। अधिकारियों ने बताया कि शारीरिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के 1,074 नये मरीज मिलने के बाद मामलों की संख्या 55,460 हो गई है। 

टॅग्स :चंडीगढ़कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सहरियाणाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत