लाइव न्यूज़ :

हरियाणाः मनोहर लाल खट्टर आज ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ, मिला निर्दलीय विधायकों का समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2019 07:30 IST

मनोहर लाल खट्टर फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। आठ निदर्लीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा के साथ हरियाणा में असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में बहुमत में विफल रहने वाली भाजपा निदर्लीय विधायकों के समर्थन से पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 40 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है

आठ निदर्लीय विधायकों के भाजपा को समर्थन देने की घोषणा के साथ हरियाणा में असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। भाजपा महासचिव अनिल जैन ने कहा कि चीजें सही दिशा में चल रही हैं। संकेत हैं कि मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पार्टी ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन का पत्र मिलने का दावा किया है। हरियाणा में बहुमत में विफल रहने वाली भाजपा निदर्लीय विधायकों के समर्थन से पूर्ण बहुमत हासिल कर लेगी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 40 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है हालांकि बहुमत के जादुई आंकड़े से वह अब भी छह सीट दूर है। भाजपा शुक्रवार को राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर बनी जननायक जनता पार्टी दस सीटों पर जीत दर्ज की है। इनेलो और गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी को एक-एक सीट मिली है। वहीं 46 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी खाता भी खोल नहीं सकी। नई विधानसभा में सात निर्दलीय जीत कर आए है और राज्य में अगली सरकार गठित करने में उनकी अहम भूमिका होने की उम्मीद है।

त्रिशंकु विधानसभा के चलते राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। खबरों के मुताबिक हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा और निर्दलीय चुने गए रणजीत सिंह को भाजपा पार्टी नेतृत्व से मिलाने के लिए दिल्ली ले गई और उन्होंने देर रात बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया।

तीसरे निर्दलीय विधायक सोमवीर सिंह ने कहा कि वह भाजपा का समर्थन करेंगे। लोकसभा में राज्य की दस सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा के लिए नतीजे निराश करने वाले रहे। चुनाव में 75 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा 40 सीटों पर सिमट गई और राज्य सरकार के 10 मंत्रियों में से आठ को हार का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं