लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: सिर्फ सीएम मनोहर लाल खट्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने ली शपथ, मंत्रियों का नाम अभी तय नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 14:28 IST

खट्टर ने बताया कि वह रविवार दोपहर सवा दो बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो मंत्री शपथ लेंगे उनके नामों की जानकारी रविवार को दी जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा की अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जजपा के बीच शुक्रवार को करार हुआ था।करार के तहत मुख्यमंत्री भाजपा का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को मिलेगा।

हरियाणा के राजभवन में मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री और दुष्यंत चौटाला उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने शनिवार को मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अगली सरकार बनाने का न्यौता दिया था। इससे पहले भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद खट्टर ने जजपा और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ प्रदेश में सरकार गठन का दावा पेश किया था।

खट्टर ने बताया कि 57 विधायकों, जिनमें भाजपा के 40, जजपा के 10 और सात निर्दलीय विधायक शामिल हैं, के समर्थन के साथ सरकार गठन के लिये राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया। हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिये 46 सीटें होना जरूरी है। खट्टर ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल ने हमें रविवार को सरकार गठन का न्योता दिया। खट्टर ने कहा कि दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। खट्टर ने बताया कि वह रविवार दोपहर सवा दो बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके साथ जो मंत्री शपथ लेंगे उनके नामों की जानकारी रविवार को दी जाएगी। 

मंत्री पद की रेस में शामिल थे ये दिग्गज

भाजपा के छह बार से विधायक अनिल विज, बनवारी लाल, सीमा त्रिखा और जजपा के राम कुमार गौतम और ईश्वर सिंह को नयी सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा नीत गठबंधन सरकार को समर्थन दे रहे सात निर्दलीय में से कुछ विधायक और दिवंगत देवी लाल के बेटे रंजीत सिंह चौटाला भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। नयी सरकार दिवाली के दिन शपथ लेगी। खट्टर के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता विज स्वास्थ्य मंत्री थे और वह छठी बार अंबाला कैंट सीट से निर्वाचित हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा विधायक महिपाल ढांढा, घनश्याम सर्राफ, कमल गुप्ता, सुभाष सुधा और दीपक मंगल भी मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा की अगली सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जजपा के बीच शुक्रवार को करार हुआ था क्योंकि विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा बहुमत से छह सीट दूर थी। करार के तहत मुख्यमंत्री भाजपा का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को मिलेगा।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दुष्यंत चौटालाजननायक जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया