Haryana government transfers: हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS, सात HCS अधिकारियों का स्थानांतरण

By भाषा | Published: June 9, 2020 06:25 PM2020-06-09T18:25:58+5:302020-06-09T18:25:58+5:30

Haryana government transfers 18 IAS & 7 HCS in a major administrative reshuffle | Haryana government transfers: हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 IAS, सात HCS अधिकारियों का स्थानांतरण

रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा को नगर निगम करनाल का आयुक्त नियुक्त किया गया है। (file photo)

Highlightsस्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, अमनीत पी कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नगर निगम आयुक्त (पंचकूला) सुमेधा कटारिया को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस और सात एचसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव, अमनीत पी कुमार को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। नगर निगम आयुक्त (पंचकूला) सुमेधा कटारिया को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है।

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक जे गणेशन को माध्यमिक शिक्षा निदेशक और स्कूली शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशक और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के विशेष सचिव दुष्मांता कुमार बेहेरा को हफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त करनाल एवं नगर निगम आयुक्त निशांक कुमार यादव को करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। महेंद्रगढ़ के उपायुक्त जगदीश शर्मा को नगर निगम सोनीपत का आयुक्त बनाया गया है। रेवाड़ी के अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा को नगर निगम करनाल का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

एचसीएस (हरियाणा सिविल सेवा) अधिकारियों में सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त, दिनेश सिंह यादव को उच्च शिक्षा, हरियाणा का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) बनाया गया है। हिसार के अतिरिक्त उपायुक्त विवेक पद्म सिंह को सामाजिक न्याय और अधिकारिता का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) बनाया गया है ।

मध्य प्रदेश: सात जिलों के कलेक्टरों सहित 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला

मध्य प्रदेश सरकार ने सात जिलों के कलेक्टरों एवं इंदौर संभाग के कमिश्नर सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले किये हैं। मध्य प्रदेश सरकार के आदेश के अनुसार आलोक कुमार सिंह को धार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि इलैयाराजा टी. को रीवा जिले का कलेक्टर, वेदप्रकाश को नरसिंहपुर जिले का कलेक्टर, अनिल कुमार खरे को मण्डला जिले का कलेक्टर, चन्द्रमौलि शुक्ला को देवास जिले का कलेक्टर, राजीव रंजन मीना को सिंगरौली जिले का कलेक्टर और अवधेश शर्मा को आगर-मालवा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं, इंदौर संभाग के कमिश्नर आकाश त्रिपाठी (1998 बैच के आईएएस अधिकारी) का तबादला कर उन्हें प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर तथा पदेन सचिव, उर्जा विभाग बनाया गया है, जबकि उनके स्थान पर 1999 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. पवन कुमार शर्मा इंदौर संभाग के नये कमिश्नर होंगे। शर्मा नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर में आयुक्त (फील्ड) थे। आदेश के अनुसार डॉ. श्रीकांत पाण्डेय को देवास जिले के कलेक्टर पद से हटाकर अपर सचिव मध्य प्रदेश बनाया गया है, जबकि श्रीकांत बनोठ को धार जिले के कलेक्टर से हटाकर उप सचिव मध्य प्रदेश बनाया गया है।

मण्डला जिले के कलेक्टर जगदीश चन्द्र जटिया अब उप सचिव, मध्य प्रदेश शासन होंगे, जबकि नरसिंहपुर जिले के कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का स्थानांतरण कर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का जिम्मा सौंपा गया है। रीवा जिले के कलेक्टर बसंत कुर्रे अब उप सचिव मध्य प्रदेश शासन होंगे, जबकि सिंगरौली जिले के कलेक्टर वी.एस. चौधरी कोलसानी का तबादला कर उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। भोपाल नगर निगम के आयुक्त बी. विजय दत्ता को अब उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का जिम्मा दिया गया है, जबकि आगर-मालवा जिले के कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है।

Web Title: Haryana government transfers 18 IAS & 7 HCS in a major administrative reshuffle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे