लाइव न्यूज़ :

भूपिंदर सिंह हुड्डा का दावा, 'हरियाणा में कांग्रेस के पास इस बार जबरदस्त समर्थन, हम बनाएंगे सरकार'

By भाषा | Updated: October 14, 2019 15:00 IST

एक चुनावी रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि बीजेपी की 'जन विरोधी नीतियों' के कारण पिछले पांच साल में किसान, सरकारी कर्मचारी, अन्य कर्मी, कारोबारी और युवा परेशान हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभूपिंदर सिंह हुड्डा का दावा, इस बार हरियाणा में बनेगी कांग्रेस की सरकारबीजेपी पर हुड्डा का निशाना, 'नये वादे पहले ये बता दें कि कितने पुराने वादों को पूरा किया है?'बीजेपी सरकार की हकीकत सामने आ गई है, उन्होंने केवल झूठे वादे पूरे किये: हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने दावा किया है कि कांग्रेस राज्य में अगली सरकार बनाएगी क्योंकि उसे यहां लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की राज्य इकाई के विधायक दल के नेता हुड्डा ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह लोगों से किए गए वादे को पूरा करने में नाकाम रही है।

हुड्डा ने रविवार शाम जिले के बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अपने संबोधन में कहा, 'हवा पलट गई है। कांग्रेस को राज्य में भारी समर्थन मिल रहा है और वह अगली सरकार बनाने जा रही है।' 

उन्होंने महमूदपुर और निर्वाचन क्षेत्र के अन्य गांवों में भी लोगों को संबोधित किया। हुड्डा ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की और कहा, 'हर सीट मायने रखती है। बड़ौदा मेरा गढ़ है। हमें इस बार बड़े अंतर से यहां जीत हासिल करनी चाहिए।' 

हुड्डा ने बड़ौदा से पार्टी उम्मीदवार श्रीकृष्ण हुड्डा के समर्थन में वोट मांगते हुए प्रचार किया। श्रीकृष्ण हुड्डा के सामने पहलवान से नेता बने भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त की चुनौती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की हकीकत ‘‘सामने आ गई’’ है क्योंकि उसने लोगों से ‘‘केवल झूठे वादे’’ किए हैं। हुड्डा ने कहा, 'वह (भाजपा) पहले चुनावों में किए गए वादे पूरा करने में नाकाम रही।' 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने रविवार को जारी भाजपा के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा, 'नए वादे करने से पहले, उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने पहले किए गए अपने कितने वादों को पूरा किया है।' 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की 'जन विरोधी नीतियों' के कारण पिछले पांच साल में किसान, सरकारी कर्मचारी, अन्य कर्मी, कारोबारी और युवा परेशान हुए हैं। हुड्डा ने कहा, 'लोग कुछ न करने वाली इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।' उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में कहा, 'यदि हम सत्ता में आते हैं तो हम सबसे पहले किसानों का कर्ज माफ करेंगे।' हुड्डा ने कहा, 'बिजली के बिल आधे किए जाएंगे और बुजुर्गों को 5100 रुपए प्रति माह पेंशन दी जाएगी।'

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९मनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील