हरियाणा में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने भाजपा सरकार को लताड़ा

By भाषा | Published: July 7, 2019 02:59 PM2019-07-07T14:59:14+5:302019-07-07T14:59:14+5:30

करनाल में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने 56 वर्षीय एक चिकित्सक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

Haryana: Doctor shot dead in Haryana; oppn slams BJP govt | हरियाणा में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने भाजपा सरकार को लताड़ा

हरियाणा में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, विपक्ष ने भाजपा सरकार को लताड़ा

करनाल (हरियाणा), सात जुलाईः करनाल में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने 56 वर्षीय एक चिकित्सक की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। हरियाणा पुलिस ने रविवार को बताया कि एक अस्पताल के मालिक राजीव गुप्ता शनिवार को अपनी कार से बाजार जा रहे थे, तभी उन्हें गोली मारी गई। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में भाजपा सरकार की निंदा की और आरोप लगाया कि वह अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही। पुलिस ने कहा कि चेहरे ढक कर तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने चिकित्सक की एसयूवी के सामने आकर उन पर गोलियां चलाईं। तीन में से दो गोलियां गुप्ता को लगीं।

उन्होंने कहा कि गुप्ता पर उस समय हमला किया गया जब वह अपने चालक के साथ चौड़ा बाजार जा रहे थे। हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने रविवार को बताया कि इस मामले की जांच के लिए आठ पुलिस दल गठित किए गए हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीजीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। यादव ने कहा, ‘‘जांच जारी है और हमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। हमें सफलता मिलने की उम्मीद है।’’

Web Title: Haryana: Doctor shot dead in Haryana; oppn slams BJP govt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे