सोनीपत में मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे, 71 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिए बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 3, 2020 07:26 PM2020-09-03T19:26:55+5:302020-09-03T19:26:55+5:30

दहिया ने बताया कि इस तरह ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है। उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था।

Haryana coronavirus Murthal's famous Sukhdev Dhaba Sonipat 71 employees found corona infected | सोनीपत में मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे, 71 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, दो दिन के लिए बंद

एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

Highlightsकामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे।उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वालों ने अभी ढाबे पर काम शुरू नहीं किया था। एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

सोनीपतः सोनीपत में मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे पर काम करने वाले 71 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। किसी में कोई लक्षण नहीं होने के कारण सभी को उनके घरों में पृथक वास में रहने को कहा गया है और एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के बंद कर दिया गया है और उसे सैनिटाइज किया जा रहा है।

उप सिविल सर्जन व ग्रामीण क्षेत्र की नोडल अधिकारी डॉ. गीता दहिया ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों व श्रमिकों के सैंपल लेने का काम चल रहा था। 31 अगस्त को सुखदेव ढाबे के संचालक ने उन्हें बताया था कि उन्होंने अभी बाहर से भी कुछ कामगार बुलाए हैं।

उन्होंने उनके भी सैंपल लेने का अनुरोध किया था। दहिया ने बताया कि इस तरह ढाबे पर करीब 350 सैंपल लिए गए थे। अब इनमें 71 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना ढाबा संचालक को दे दी गई है। उधर, ढाबा संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले बिहार से बस द्वारा करीब 100 कामगारों को बुलाया था।

ये कामगार पहले भी उनके पास काम करते थे और लॉकडाउन के दौरान अपने घर चले गए थे। सभी ढाबे के साथ लगते क्वार्टर में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वालों ने अभी ढाबे पर काम शुरू नहीं किया था। फिर भी सूचना मिलते ही बृहस्पतिवार दोपहर बाद से उन्होंने एहतियात के तौर पर ढाबे को दो दिन के लिए बंद कर दिया है और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।

कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत, संक्रमण के 5,776 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 75 और लोगों की मौत हो गई तथा 5,776 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 75 और मरीजों की मौत के साथ उप्र में मरने वालों की संख्या अब 3,691 पहुंच गयी है। वहीं कोविड-19 के 5,776 नये मामलों के साथ अब तक प्रदेश में दो लाख 47 हजार 101 लोग संक्रमण से ग्रस्त हो चुके हैं। बुलेटिन के अनुसार मृतकों में 13 लखनऊ से, पांच कानपुर से, चार-चार बलिया और रायबरेली से, तीन-तीन प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, झांसी और बाराबंकी से हैं।

इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस वक्त 57,598 मरीजों का प्रदेश के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। राज्य में अब तक 1,85,812 संक्रमित लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,36,803 नमूनों की जांच की गई जिनमें 90,262 एंटीजन के माध्यम से और बाकी के टेस्ट आरटीपीसीआर, ट्रूनेट एवं सीबीनेट के जरिये किये गये। प्रदेश में अब तक 60,50,450 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Web Title: Haryana coronavirus Murthal's famous Sukhdev Dhaba Sonipat 71 employees found corona infected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे