हरियाणा विधानसभा भंग होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम खट्टर, आज है कैबिनेट बैठक 

By पल्लवी कुमारी | Published: March 8, 2019 04:11 AM2019-03-08T04:11:04+5:302019-03-08T04:11:04+5:30

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्रा में भी विधानसभा भंग होने की खबरें चल रही थी। लेकिन महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि राज्य में राज्य में विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराने की कोई योजना नहीं है।

Haryana cabinet dissolve rumors, CM Manohar Lal Khattar meet governor | हरियाणा विधानसभा भंग होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम खट्टर, आज है कैबिनेट बैठक 

हरियाणा विधानसभा भंग होने की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले सीएम खट्टर, आज है कैबिनेट बैठक 

राजनीतक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि  हरियाणा में विधानसभा भंग कराकर लोकसभा के साथ ही चुनाव कराए जा सकते हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसपर कुछ भी कहा नहीं जा रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य  से मुलाकात की है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर तक है। 

हरियाणा विधानसभा भंग होने की अटकलों को इस बैठक के बाद और बल मिल गया है।  न्यूज 18 वेबसाइट के मुताबिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राज्यपाल सत्यदेव नारायण की बंद कमरे में बैठक हुई है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की बैठक करीब 1 घंटा 40 मिनट तक चली। हालांकि बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। 

हरियाणा विधानसभा भंग को लेकर ही शायद 8 मार्च को होने वाली हरियाणा कैबिनेट की बैठक होने वाली है। इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

महाराष्ट्रा में भी विधानसभा भंग की अटकलों पर देवेंद्र फड़नवीस ने लगाया विराम

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्रा में भी विधानसभा भंग होने की खबरें चल रही थी। लेकिन महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि राज्य में राज्य में विधानसभा के चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ कराने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा को भंग नहीं किया जाएगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में विधानसभा भंग कराने की चर्चा पर विराम लगा दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल भी अक्टूबर तक है। 

Web Title: Haryana cabinet dissolve rumors, CM Manohar Lal Khattar meet governor