लाइव न्यूज़ :

हरियाणा नतीजेः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर बड़ी हार का खतरा, टोहाना से जेजेपी ने मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 13:12 IST

Haryana Tohana Seat Results: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीजेपी के सुभाष बराला को 23318 वोट मिले हैं जबकि जेजेपी के देविंदर सिंह बबली को 45534 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 90 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई मंत्री हार की तरफ बढ़ रहे हैं।

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। टोहाना विधानसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के देविंदर सिंह बबली करीब 22 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीजेपी के सुभाष बराला को 23318 वोट मिले हैं जबकि जेजेपी के देविंदर सिंह बबली को 45534 वोट मिले हैं। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 90 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। 

मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानः-

PartyWonLeadingTotal
Bahujan Samaj Party011
Bharatiya Janata Party03636
Independent077
Indian National Congress03434
Indian National Lok Dal022
Jannayak Janta Party01010
Total09090

बरोदा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रेसलर योगेश्वर दत्त भी पिछड़ रहे हैं। 2012 ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त बीजेपी के टिकट पर 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बरोदा सीट से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था। उनके खिलाफ कांग्रेस ने कृष्णा हुड्डा को उतारा है, जो 2009 और 2014 में दो बार चुनाव जीत चुकी हैं।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर लाल खट्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभारतीय कार्बन बाजार पोर्टल हुआ लॉन्च: 'प्रकृति 2026' कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और अन्य गणमान्यजन रहे मौजूद

भारतकेंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतक्या है ‘कर्तव्य भवन’?, 6 अगस्त को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, एक ही जगह शास्त्री, कृषि, निर्माण और उद्योग भवन में स्थित कई मंत्रालय होंगे शिफ्ट

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया