हरियाणा नतीजेः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर बड़ी हार का खतरा, टोहाना से जेजेपी ने मारी बाजी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 24, 2019 01:12 PM2019-10-24T13:12:47+5:302019-10-24T13:12:47+5:30
Haryana Tohana Seat Results: चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीजेपी के सुभाष बराला को 23318 वोट मिले हैं जबकि जेजेपी के देविंदर सिंह बबली को 45534 वोट मिले हैं।
हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला पर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है। टोहाना विधानसभा सीट से जननायक जनता पार्टी के देविंदर सिंह बबली करीब 22 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़े के मुताबिक बीजेपी के सुभाष बराला को 23318 वोट मिले हैं जबकि जेजेपी के देविंदर सिंह बबली को 45534 वोट मिले हैं। गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 90 सीटों के लिए मतगणना हो रही है।
मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में बीजेपी की नजरें दोबारा सत्ता में वापसी पर हैं, जिसे कांग्रेस, इंडियन नेशनल लोक दल और जननायक जनता पार्टी जैसी विपक्षियों पार्टियों से चुनौती मिल रही है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बीच भाजपा के पांच मंत्री पीछे चल रहे हैं वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला भी टोहाना सीट से पीछे हैं।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानः-
Party | Won | Leading | Total |
---|---|---|---|
Bahujan Samaj Party | 0 | 1 | 1 |
Bharatiya Janata Party | 0 | 36 | 36 |
Independent | 0 | 7 | 7 |
Indian National Congress | 0 | 34 | 34 |
Indian National Lok Dal | 0 | 2 | 2 |
Jannayak Janta Party | 0 | 10 | 10 |
Total | 0 | 90 | 90 |
बरोदा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार रेसलर योगेश्वर दत्त भी पिछड़ रहे हैं। 2012 ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त बीजेपी के टिकट पर 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में बरोदा सीट से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था। उनके खिलाफ कांग्रेस ने कृष्णा हुड्डा को उतारा है, जो 2009 और 2014 में दो बार चुनाव जीत चुकी हैं।