लाइव न्यूज़ :

हरियाणा विधानसभा चुनाव: 89 लाख से अधिक युवा मतदाता निभा सकते हैं अहम भूमिका, कल होगी वोटिंग

By भाषा | Updated: October 20, 2019 18:39 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 18-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में 18-19 साल की श्रेणी के 3.82 लाख मतदाता हैं जबकि 40 लाख से ज्यादा मतदाता 20-29 साल की श्रेणी में आते हैं। 1.83 करोड़ मतदाताओं में से 85 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं और 252 ट्रांसजेंडर है।

हरियाणा में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 साल से कम उम्र के 89 लाख से ज्यादा मतदाता अहम भूमिका निभा सकते हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के 1.83 करोड़ मतदाताओं में से इस श्रेणी में आने वाले मतदाताओं की संख्या 89,42,668 है।

हरियाणा में 18-19 साल की श्रेणी के 3.82 लाख मतदाता हैं जबकि 40 लाख से ज्यादा मतदाता 20-29 साल की श्रेणी में आते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि 18-19 वर्ष की आयु समूह के 3,82,446 मतदाता हैं, जबकि 40,67,413 मतदाता 20 से 29 साल की आयु समूह के हैं। वहीं 44,92,809 मतदाता 30 से 39 साल की उम्र की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि 35,67,536 मतदाता 40 से 49 वर्ष की आयु श्रेणी के हैं, जबकि 27,90,783 मतदाताओं की आयु 50 से 59 वर्ष है।

उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुल 4,18,961 मतदाता 80 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इसके अलावा एक लाख से ज्यादा सैन्य कर्मियों के वोट हैं। सबसे ज्यादा मतदाता फरीदाबाद (15 लाख से ज्यादा) गुड़गांव (12 लाख से ज्यादा) में हैं, जबकि पंचकुला जिले में सबसे कम (3.86 लाख) मतदाता हैं।

अग्रवाल ने बताया कि 90 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। 1.83 करोड़ मतदाताओं में से 85 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं और 252 ट्रांसजेंडर है। चुनाव में 105 महिलाओं समेत 1,169 मतदाता अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। 

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन २०१९हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वोट चोरी, राहुल गांधी ने कहा- यह अब भी हाइड्रोजन बम नहीं है, अभी आने वाला, वीडियो

भारतNayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

भारतNew BJP government in Haryana: 15 अक्टूबर को शपथ?, 25000 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द, नायब सिंह सैनी की घोषणा

भारतHaryana Assembly Elections ADR REPORT 2024: 13 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले, 86 विधायक करोड़पति?, एडीआर रिपोर्ट में खुलासा

भारतHaryana Election Results 2024: हरियाणा में हार का असर?, दिल्ली में ‘आप’ ने कांग्रेस को कहा ना, राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल ने दिया झटका?

भारत अधिक खबरें

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो